यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Earthquake Today: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके, पाकिस्तान के कई शहरों में भी हिली धरती
Earthquake in Delhi-NCR गुरुवार को करीब तीन दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए। इस दौरान घरों और दफ्तरों में मौजूद लोग सहम गए। भूकंप के झटक ...और पढ़ें

एएनआई, नई दिल्ली। Earthquake In Delhi: गुरुवार को दोपहर में 02 बजकर 50 मिनट पर दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत में भूकंप के तेज झटके महसूस किए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.1 मापी गई, इसका केंद्र अफगानिस्तान में था। भूकंप के झटके महसूस होने पर तुरंत लोग ऑफिस और घर से बाहर निकल आए।
जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके
दिल्ली-एनसीआर के अलावा जम्मू-कश्मीर में भी भूकंप के झटके महसूस किए हैं। जिओ न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के कई शहरों में भी झटके महसूस हुए हैं। पाकिस्तान के लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में भी भूकंप से धरती हिल गई।
अफगानिस्तान में था केंद्र
बता दें कि नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के अनुसार, अफगानिस्तान में भूकंप का केंद्र था। रिक्टर स्केल पर 6.1 तीव्रता मापी गई। इस दौरान दिल्ली से लेकर पाकिस्तान तक धरती हिली। घर के अंदर और दफ्तरों में काम कर रहे लोग सहम गए।
पिछले साल नवंबर में भी आया था भूकंप
भूकंप के झटके महसूस होने पर सभी बाहर निकल गए। इससे पहले दिल्ली-एनसीआर में 11 नवंबर को भूकंप के झटके महसूस हुए थे। उस दौरान रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.6 मापी गई है। साथ ही नवंबर महीने में 06 तारीख को भी भूकंप के झटके महसूस हुए थे।