Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 11, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Earthquake: दिल्ली से पाकिस्तान तक हिली धरती, अफगानिस्तान रहा भूकंप का केंद्र; पढ़ें कितनी रही तीव्रता

    Updated: Thu, 11 Jan 2024 03:38 PM (IST)

    Earthquake in Delhi दिल्ली-एनसीआर के साथ जम्मू में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए जिसके कारण लोग घरों से बाहर ...और पढ़ें

    Earthquake in Delhi दिल्ली में भूकंप के झटके।
    Earthquake in Delhi दिल्ली में भूकंप के झटके।

    HighLights

    1. भूकंप के झटकों से दहली दिल्ली।
    2. पाकिस्तान के कई शहरों में भी महसूस हुए झटके।

    एजेंसी, नई दिल्ली। Earthquake in Delhi दिल्ली-एनसीआर भूकंप के तेज झटके महसूस हुए हैं। भूकंप के चलते लोग घरों से बाहर आ गए। वहीं, झटके जम्मू में भी महसूस किए गए। जानकारी के अनुसार, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान पाया गया है। भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए थे।

    इतनी रही तीव्रता 

    यूरोपीय भूमध्यसागरीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में इसका केंद्र था, जहां भूकंप की तीव्रता 6.2 आंकी गई है। ईएमएससी ने कहा कि भूकंप 201 किमी की गहराई पर था।

    पाकिस्तान के कई शहरों में भूकंप

    भूकंप के झटके पाकिस्तान के भी कई शहरों में महसूस किए गए हैं। लाहौर, इस्लामाबाद और खैबर पख्तूनख्वा में धरती हिली है। पाकिस्तान के कुछ हिस्सों में 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। पाकिस्तान मौसम विज्ञान विभाग (पीएमडी) ने एक्स पर पोस्ट किया, भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदू कुश क्षेत्र में था।

    भूकंप दोपहर 2 बजकर 20 मिनट पर आया। पिछले साल अक्टूबर के बाद से अफगानिस्तान दो बार 6 और उससे अधिक तीव्रता के भूकंपों से दहल चुका है।

    लोगों में फैली दहशत

    भूकंप के बाद दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में कई लोगों ने घर का सामान हिलने तक की सूचना दी। भूकंप से लोगों में दहशत फैल गई और वो घरों से बाहर आ गए।

    यह भी पढ़ें- Earthquake: दिल्ली-NCR समेत उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के झटके, पाकिस्तान के कई शहरों में भी हिली धरती