Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: दिल्ली में फिर लौटेगी ठिठुरन, घने कोहरे और शीतलहर झेलने को रहें तैयार

    Updated: Thu, 09 Jan 2025 07:08 AM (IST)

    Delhi AQI Today दिल्ली में बुधवार को खिली धूप के बाद बृहस्पतिवार को फिर से घना कोहरा और ठिठुरन भरी ठंड पड़ने का अनुमान है। अधिकतम तापमान 21 डिग्री और ...और पढ़ें

    Delhi-NCR Weather: मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी।
    Delhi-NCR Weather: मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी।

    HighLights

    1. बुधवार को तेज धूप ने दी राहत।
    2. आज फिर ठंड और कोहरे का यलो अलर्ट।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बुधवार को भले ही दिन भर खिली रही तेज धूप ने ठंड से कुछ राहत रही हो, लेकिन बृहस्पतिवार को फिर से दिल्ली वासियों को घने कोहरे और ठिठुरन भरी ठंड का सामना करना पड़ सकता है। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और पांच डिग्री रह सकता है। मौसम विभाग ने यलो अलर्ट भी जारी किया है।

    इस बीच बुधवार को आसमान साफ रहा। धूप भी सुबह ही खिल गई थी और दिन बनी रही। इससे दिल्ली वासियों ने ठंड से काफी राहत महसूस की। यह धूप का ही असर रहा कि बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री अधिक 21.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    हवा में नमी का स्तर रहा 100 से 58 फीसदी

    एक दिन पहले मंगलवार को यह 16.2 डिग्री रहा था। यानी इसमें पांच डिग्री से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.5 डिग्री अधिक 7.4 डिग्री दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 100 से 58 प्रतिशत रहा।

    बुधवार सुबह कोहरे से दृश्यता भी प्रभावित रही। सुबह साढ़े पांच बजे आइजीआइ एयरपोर्ट पर दृश्यता शून्य रह गई। सफदरजंग पर दृश्यता का स्तर 100 मीटर तक रहा। बाद में दिन चढ़ने के साथ साथ इसमें सुधार होता गया।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन मौसम कमोबेश ऐसा ही रहेगा। इसके बाद शनिवार एवं रविवार को हल्की वर्षा होने का अनुमान है। इससे फिर न्यूनतम तापमान में गिरावट होगी।

    ''खराब'' श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता 

    आसमान साफ होने और दिन भर धूप खिली रहने से बुधवार को भी दिल्ली की वायु गुणवत्ता में सुधार बना रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली का एक्यूआई 297 यानी ''खराब'' श्रेणी में रहा। एक दिन पहले मंगलवार को यह 296 रहा था।

    खबरें और भी

    बताया जाता है कि अभी एक दो दिन तक एक्यूआइ इसी श्रेणी में रहेगा। इसके बाद फिर से ''बहुत खराब'' श्रेणी में पहुंच जाएगा। एनसीआर के शहरों की वायु गुणवत्ता में भी कुछ ऐसी स्थिति ही बनी हुई है।

    बुधवार को एनसीआर के शहरों का एक्यूआई

    NCR के शहर एक्यूआई
    दिल्ली 297
    गाजियाबाद 198
    ग्रेटर नोएडा 177
    नोएडा 161
    गुरुग्राम 216
    फरीदाबाद 207

    यह भी पढ़ें: Weather Update: कोहरे की चादर में लिपटा दिल्ली-एनसीआर, वाहनों की रफ्तार पर लगा ब्रेक; 50 फ्लाइट भी हुई लेट