Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    कोचिंग सेंटर हादसा: दिल्ली मेयर के घर के बाहर प्रदर्शन, पुलिस ने किया ABVP छात्रों पर लाठीचार्ज

    Updated: Sun, 28 Jul 2024 06:15 PM (GMT+05:30)

    Old Rajendra Nagar Coaching Center दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर स्थित राव यूपीएससी कोचिंग सेंटर में पानी भरने से तीन छात्रों की मौत के बाद अभ्यर्थियों ...और पढ़ें

    ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी छात्रों का प्रदर्शन। फोटो- चंद्रप्रकाश मिश्रा
    ओल्ड राजेंद्र नगर में यूपीएससी छात्रों का प्रदर्शन। फोटो- चंद्रप्रकाश मिश्रा

    HighLights

    1. आईएएस की तैयारी कर रहे तीन छात्रों की डूबने से दर्दनाक मौत।
    2. छात्रों की मौत के बाद अभ्यर्थियों में उबाल।

    एएनआई, नई दिल्ली। ओल्ड राजेंद्र नगर में राव कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में पानी भरने से तीन अभ्यर्थियों की मौत के बाद छात्रों में उबाल है। ओल्ड राजेंद्र नगर में छात्र इकट्ठा होकर विरोध-प्रधर्शन कर रहे हैं। वहीं, दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय के घर के बाहर छात्रों और एबीवीपी का भी प्रदर्शन चल रहा है। इस दौरान मौके पर पुलिस बल भी पहुंच गया और छात्रों पर लाठीचार्ज कर उन्हें तितर-बितर किया।

    शैली ओबेरॉय के आवास के बाहर एबीवीपी के एक कार्यकर्ता ने उनके पोस्टर पर कालिख पोत दी। वह घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं।

    अवैध कोचिंग सेंटरों के खिलाफ करें कार्रवाई: शैली ओबेरॉय

    ओल्ड राजेंद्र नगर की घटना पर दिल्ली की मेयर शैली ओबेरॉय ने कहा कि 3 बच्चों की मौत होना बेहद दुखद है। मैंने एमसीडी कमिश्नर को चिट्ठी लिखकर दिल्ली के ऐसे सभी कोचिंग सेंटरों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। दोषारोपण का खेल न खेलकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए, इस साल की बारिश ने 88 वर्षों का रिकॉर्ड तोड़ा है, एमसीडी, पीडब्ल्यूडी और दिल्ली जल बोर्ड जलभराव की समस्या के खिलाफ 24 घंटे काम कर रहें है।

    राजेंद्र नगर में छात्रों की मौत पर भड़के LG

    दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर में हुई कोचिंग सेंटर की घटना पर उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने एक्स पर पोस्ट किया, "मैंने संभागीय आयुक्त से मंगलवार तक घटना के हर पहलू को शामिल करते हुए एक रिपोर्ट सौंपने को कहा है। हालांकि प्रशासन की उदासीनता और कोचिंग संस्थान चलाने वालों के आपराधिक कदाचार के कारण खोए गए अनमोल युवा जीवन को कोई भी वापस नहीं ला सकता है, लेकिन जिन लोगों की जान गई है और उनके दोषियों को सजा दी जाएगी।"

    ये भी पढ़ें- दिल्ली के कोचिंग सेंटर हादसे में हैदराबाद की एक छात्रा की भी मौत, केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी ने जताया शोक

    मृतक छात्रों की हुई पहचान

    मध्य दिल्ली के पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया- तीनों पीड़ित संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) के अभ्यर्थी थे, जो राऊ आईएएस कोचिंग संस्थान में पढ़ रहे थे। तीनों पीड़ितों की पहचान उत्तर प्रदेश के अंबेडकर नगर (यूपी) की श्रेया यादव, तेलंगाना की तान्या सोनी और केरल के एर्नाकुलम के निविन दल्विन के रूप में की गई है। दिल्ली पुलिस ने कहा कि फिलहाल पीड़ितों के शवों को आरएमएल शवगृह में भेज दिया गया है।

    खबरें और भी