विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 02, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi weather: अगले सप्ताह कैसा रहेगा मौसम का हाल, बारिश को लेकर IMD का ताजा अपडेट

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: Pradeep Kumar Chauhan
Updated: Sun, 02 Oct 2022 04:30 AM (IST)

Delhi weather अगले सप्ताह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान कम होना शुरू होगा और लोगों को गर्मी व उमस से पूरी तरह से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Delhi weather: रविवार को भी आकाश साफ रहेगा।
Delhi weather: रविवार को भी आकाश साफ रहेगा।

नई दिल्ली [रणविजय सिंह]। राजधानी दिल्ली में एक बार फिर लोगों उमस का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों बारिश के बाद दो से तीन दिन तक मौसम ठीक रहा। एक बार फिर गर्मी व उमस लोगों को परेशान करने लगी है। हालांकि शनिवार को आकाश साफ रहा। इस वजह से धूप खिलने के कारण हल्की गर्मी महसूस की गई। मौसम विभाग की माने तो अभी अगले दो दिन मौसम ऐसा ही रहेगा।

इसके बाद अगले सप्ताह दिल्ली के कई इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद तापमान कम होना शुरू होगा और लोगों को गर्मी व उमस से पूरी तरह से राहत मिल जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 34.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य है।

न्यूनतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस अधिक है। पीतमपुरा में अधिकतम तापमान सबसे अधिक 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस था। इसके मुकाबले तापमान में आंशिक बढ़ोतरी हुई।

रविवार को मौसम रहेगा साफ

रविवार को भी आकाश साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। चार से सात अक्टूबर के बीच बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण दिल्ली के कई इलाकों में बारिश हो सकती है। इस वजह से कुछ दिनों में अधिकतम तापमान घटकर 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। 

उधर, मानसून की बेरुखी से सितंबर में हवा का हाल बहुत अच्छा नहीं रहा। सामान्य और संतोषजनक दोनो ही श्रेणी के दिन हुए कम हो गए। यह बात अलग है कि पहली बार सितंबर में एक दिन अच्छी श्रेणी की हवा वाला भी मिला।केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार इस साल सितंबर में संतोषजनक श्रेणी के दिन 11 रहे जबकि पिछले साल 27 थे। मध्यम श्रेणी वाले दिन पिछले साल तीन थे जबकि इस साल 18 देखने को मिले।

ये भी पढ़ें- Swachh Survekshan 2022: एनडीएमसी समेत दिल्ली कैंट की रैकिंग में गिरावट, देखें क्या है MCD की स्थिति

ये भी पढ़ें- Delhi Politics: भाजपा का AAP पर हमला, कोरोना से लड़ाई में जान गंवाने वालों के साथ भेदभाव का आरोप