Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 17, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    इस बार गणतंत्र दिवस पर बनेगा वर्ल्ड रिकॉर्ड, मुख्य अतिथि के सामने होगा ये शानदार कार्यक्रम

    By Jagran NewsEdited By: Monu Kumar Jha
    Updated: Fri, 17 Jan 2025 04:48 PM (IST)

    Republic Day इस बार दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड नमो नम के विशेष गीत पर प्रस्तुत होंगे। जिसमें करीब 38 राज्यों से आए 5000 से अधिक ...और पढ़ें

    76वें गणतंत्र दिवस पर 5 हजार कलाकार बनाएंगे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड। फोटो ध्रुव कुमार
    76वें गणतंत्र दिवस पर 5 हजार कलाकार बनाएंगे गिनीज वर्ल्ड रिकार्ड। फोटो ध्रुव कुमार

    HighLights

    1. कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां जोरों पर।
    2. 38 राज्यों के कलाकार पेश करेंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम।
    3. केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने लिया।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। 76th Republic Day: कर्तव्य पथ पर 76वें गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां कड़ाके की ठंड और घने कोहरे के बीच जोरों पर हैं। विभिन्न राज्यों से आए कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास में जुटे हुए हैं।

    इस बार परेड में "नमो नम:" के विशेष गीत पर प्रस्तुति दी जाएगी जिसमें 38 राज्यों से आए 5,000 से अधिक कलाकार हिस्सा लेंगे। यह पहली बार है जब इतने सारे कलाकार एक साथ एक मंच साझा करेंगे।

    गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होगा आयोजन

    यह अनूठा और ऐतिहासिक आयोजन गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज होने जा रहा है। गुरुवार को सभी कलाकारों को विशेष प्रशिक्षण दिया गया जिसमें उन्हें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) के स्वागत के दौरान उनके पास जाने और शिष्टाचार बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

    गणतंत्र दिवस परेड की तैयारियां...कर्तव्य पथ पर कड़ाके की ठंड व कोहरे में गणतंत्र दिवस की तैयारियां जोरों पर है, जिसके चलते परेड में सांस्कृतिक कार्यक्रम के पूर्वाभ्यास में जुटे विभिन्न राज्याें से आए कलाकार। इस बार नमो नम: के विशेष गीत पर ये कलाकर अपनी वेष भूषा के साथ कर्तव्य पथ पर सांस्कृतिक कार्यक्रम की झलक मुख्य अतिथियों के आगे प्रस्तुत करेंगे। करेंगे वो नजारा परेड में देखने वाला होगा। ध्रुव कुमार

    आप लोग एक इतिहास रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं-गजेंद्र सिंह शेखावत

    साथ ही केंद्रीय सांस्कृतिक मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने भी वहां जाकर कार्यक्रम की तैयारियों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने कलाकारों को इस कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए बाधाई देते हुआ कहा आप लोग एक इतिहास रिकॉर्ड बनाने जा रहे हैं।

    खबरें और भी

    आपकी मेहनत न केवल आपके लिए बल्कि देश को भी गौरवांवित करवाने जा रही है। इनकी इस बात को सुनकर कलाकार का उत्साह इंडिया गेट पर देखने लायक रहा। साथ ही कलाकार उत्साह के साथ नृत्य करते भी दिखे।

    सांस्कृतिक कार्यक्रम में महिला और पुरुष दोनों वर्गों के कलाकार हिस्सा ले रहे हैं। उनकी पारंपरिक वेशभूषा और रंग-बिरंगे परिधान गणतंत्र दिवस परेड में भारत की विविधता और संस्कृति की झलक पेश करेंगे।

    कड़ाके की ठंड के बावजूद कलाकारों के उत्साह और जोश में कोई कमी नहीं दिख रही। उनकी मेहनत और समर्पण मुख्य अतिथियों और दर्शकों के लिए परेड के दौरान एक अद्भुत अनुभव प्रस्तुत करेगा। गणतंत्र दिवस परेड का यह विशेष सांस्कृतिक प्रदर्शन निश्चित रूप से देखने लायक होगा।

    यह भी पढ़ें: 'ये लोग टाइम वेस्ट, राहुल गांधी और खरगे जहां रहते हैं, वहां...'; पंजाब CM भगवंत मान का कांग्रेस पर हमला