Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 13, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    IRCTC प्लेटफॉर्म से Namo Bharat के लिए भी बुक कर सकेंगे टिकट, यात्रियों को होगी सहूलियत

    Updated: Tue, 13 Aug 2024 09:22 AM (IST)

    नमो भारत ट्रेनों के यात्रियों के लिए खास सुविधा की शुरुआत की गई है। अब यात्री आईआरसीटीसी प्लेटफॉर्म से भी टिकट बुक कर सकेंगे। इससे टिकट बुक करने को ले ...और पढ़ें

    IRCTC प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगी नमो भारत ट्रेनों के लिए टिकटिंग की सुविधा
    IRCTC प्लेटफार्म पर भी उपलब्ध होगी नमो भारत ट्रेनों के लिए टिकटिंग की सुविधा

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) व भारतीय रेलवे खानपान और पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) ने ‘एक भारत-एक टिकट’ पहल को लेकर समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इसके तहत अब नमो भारत ट्रेनों के लिए आईआरसीटीसी प्लेटफार्म पर भी टिकटिंग की सुविधा उपलब्ध होगी।

    एक साथ आठ यात्रियों के लिए बुक कर सकेंगे टिकट

    मालूम हो कि वर्तमान में नमो भारत साहिबाबाद-मोदीनगर नार्थ खंड में परिचालन में है और अन्य शहरों को दिल्ली से जोड़ने के लिए काम चल रहा है। एनसीआरटीसी अधिकारियों के मुताबिक इस समझौते का उद्देश्य एक सहज यात्रा समाधान प्रदान करना है।

    आईआरसीटीसी ट्रेन ई-टिकट बुक करने के बाद, यात्री अब इसके साथ ही ऐड-ऑन सेवा के रूप में एक साथ आठ यात्रियों के लिए नमो भारत ट्रेन की टिकट बुक कर सकेंगे।

    आरआरटीएस बुकिंग विकल्प पीएनआर कन्फर्मेशन पेज पर प्रदर्शित किया जाएगा और जिसे उपयोगकर्ता के ट्रेन टिकट बुकिंग हिस्ट्री से भी एक्सेस किया जा सकेगा। प्रत्येक आरआरटीएस टिकट के लिए एक अलग क्यूआर कोड जेनरेट होगा, जो इलेक्ट्रानिक आरक्षण पर्ची पर आसानी से प्रिंट किया जाएगा।

    चार दिनों के लिए होंगे वैध

    क्यूआर कोड आरआरटीएस यात्रा तिथि से एक दिन पहले, यात्रा तिथि पर और यात्रा तिथि के दो दिन बाद तक यानी कुल चार दिनों की अवधि के लिए वैध होंगे। ट्रेन टिकट पर प्रत्येक यात्री को एक समर्पित क्यूआर कोड के साथ अपना स्वयं का नमो भारत टिकट प्राप्त होगा, जो एक परेशानी मुक्त यात्रा अनुभव सुनिश्चित करेगा।

    खबरें और भी

    एक ही ट्रेन टिकट के लिए बुक किए गए सभी नमो भारत टिकट सभी यात्रियों के लिए एक ही मूल और गंतव्य स्टेशन के लिए होंगे। खास बात यह है कि अब नमो भारत टिकट वर्तमान रेलवे आरक्षण विंडो पर भी 120 दिन पहले तक बुक की जा सकती है।

    टिकट बुकिंग सफल होने पर, उपयोगकर्ताओं को पंजीकृत मोबाइल नंबर और ईमेल पते पर भेजे गए अलग-अलग आरआरटीएस क्यूआर कोड विवरण के साथ एसएमएस और ईमेल के माध्यम से पुष्टि प्राप्त होगी।