यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Soumya Viswanathan Murder Case: पत्रकार सौम्या विश्वनाथन के दोषियों को क्या होगी सजा? साकेत कोर्ट आज सुनाएगी फैसला
Soumya Viswanathan Murder Case दिल्ली के साकेत कोर्ट ने साल 2008 में टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के मामले में दोषियों को आज सजा सुनाएगी। स ...और पढ़ें

HighLights
- सौम्या विश्वनाथन की हत्या को मामले में अदालत ने फैसला सुरक्षित रख लिया है
- साल 2008 में पत्रकार की गोली मारकर की थी हत्या
एएनआई, नई दिल्ली। दिल्ली के साकेत कोर्ट ने साल 2008 में टीवी पत्रकार सौम्या विश्वनाथन की हत्या के मामले में सजा की अवधि की घोषणा पर शुक्रवार को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया। दोषियों को क्या सजा होगी? इसका फैसला कोर्ट आज सुनाएगी।
एजेंसी एएनआई के मुताबिक, ट्रायल जज रवींद्र कुमार पांडे ने शुक्रवार को विस्तृत दलीलों के बाद कहा कि अदालत ने कानूनी सेवा प्राधिकरण (DLSA) का हवाला दिया और कहा कि दोषियों की रिपोर्ट के सत्यापन रिपोर्ट हलफनामे डीएलएसए द्वारा प्रस्तुत किए गए हैं।
.jpg)
सरकारी अभियोजक ने कहा, हालांकि, जेल अधीक्षक की एक रिपोर्ट में पांच में से तीन दोषियों द्वारा 'असंतोषजनक आचरण' और उन पर कई प्रकार के लगाए गए दंडों को दिखाया गया है। हम नहीं जानते कि डीएलएसए रिपोर्ट और जेल रिपोर्ट कैसे अलग-अलग हैं।
क्या था सौम्या विश्वनाथन मर्डर केस?
साल 2008 में सौम्या विश्वनाथन जो कि एक पत्रकार थीं, उनी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वह उस समय अपनी कार से घर लौट रही थीं। इस हत्याकांड में पांच लोगों को आरोपी बनाया गया। जिन्हें लेकर लंबे समय से मुकदमा जारी है। शुक्रवार को इस मामले में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया, जिसे लेकर आज फैसला आएगा।