विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 17, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, तीन अभी भी फरार

By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
Published: Fri, 17 Nov 2023 04:11 PM (IST)

हरियाणा के सोनीपत इलाके में दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल पर गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

HighLights

  1. गत बुधवार को हेड कॉन्स्टेबल परवीन को पांच आरोपियों ने मारी थी गोली
  2. दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम ने दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, तीन अभी भी फरार

एजेंसी, नई दिल्ली। हरियाणा के सोनीपत में दिल्ली पुलिस के जवान की गोली मारकर हत्या के प्रयास के आरोप में दो आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक सोनीपत के अशोक नगर इलाके में बुधवार को यह घटना घटी थी।

विशेष पुलिस आयुक्त (अपराध) रवींद्र सिंह यादव ने कहा, "15 नवंबर को सोनीपत पुलिस को दिल्ली पुलिस के एक हेड कॉन्स्टेबल पर गोलीबारी की घटना के संबंध में पीसीआर कॉल मिली थी। हेड कॉन्स्टेबल की पहचान परवीन के रूप में की गई थी। उन्हें गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल ले जाया गया। मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की गई।"

इस घटना की जांच में दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम जुट गई। टीम को आरोपियों के बारे में पानीपत के समालखां के निकट होने की जानकारी मिली। इसके बाद टीम ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनकी पहचान सुशील (39) और शिलाक राम (50) के तौर पर की गई। दोनों आरोपी सोनीपत के रहनेवाले हैं। दोनों ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है।

ये भी पढ़ें- केजरीवाल सरकार के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में याचिका, छह स्कूलों के भवनों का निर्माण पूरा कराने की मांग

गेट खोलते ही आरोपी ने चलाई गोली

दोनों ने बताया कि उनके एक करीबी सहयोगी राजेश नैन की परवीन से निजी दुश्मनी थी। उन्होंने बताया कि 15 नवंबर को दोनों आरोपी नैन,बिजेंदर और बबला नाम के अन्य लोगों के साथ हेड कॉन्स्टेबल को मारने की योजना बनाकर उनके घर गए। जब परवीन ने अपने घर का गेट खोला, तो नैन ने उस पर गोली चला दी और भाग गया।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच अभी भी जारी है और बाकी आरोपियों को भी जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें- Delhi Dry Day: दिल्ली में छठ के चलते इस दिन बंद रहेंगी शराब की दुकानें, केजरीवाल सरकार ने लिया बड़ा फैसला

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।