Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 04, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    दिल्ली में अमेरिकी महिला से सामूहिक दुष्कर्म, पर्यटन उद्योग पर पड़ेगा असर

    By Amit MishraEdited By:
    Updated: Mon, 05 Dec 2016 07:44 AM (IST)

    दुष्कर्म की घटना किसी भी देश के लिए धब्बा है और इससे छवि खराब होती है। दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भारत की साख पर असर पड़ेगा और विदेशी पर्यटक भ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image

    नई दिल्ली [जेएनएन]। दिल्ली के पांच सितारा होटल में अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोग खासे परेशान हैं। पर्यटन व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि दुष्कर्म की वारदातों को लेकर पहले भी भारत की छवि अच्छी नहीं रही है। अब अमेरिकी महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद भारत की साख पर असर पड़ेगा और विदेशी पर्यटक भारत की तरफ रुख करने से बचेंगे।

    गौरतलब है कि यह पर्यटन का सीजन है और अक्टूबर से लेकर फरवरी तक दिल्ली समेत पूरे भारत में काफी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। खासकर क्रिसमस से लेकर न्यू ईयर तक दिल्ली के साथ ही राजस्थान, उत्तर प्रदेश, गोवा, हिमाचल और उत्तराखंड विदेशी पर्यटकों से भरे रहते हैं। द इंडिजेनस फेडरेशन ऑफ टूरिज्म इंडिया के प्रवक्ता शैलेंद्र श्रीवास्तव के मुताबिक दुष्कर्म की घटना किसी भी देश के लिए धब्बा है और इससे छवि खराब होती है।

    तस्वीर: दिल्ली में विदेशी पर्यटक

    5 स्टार होटल में अमेरिकी युवती से गैंगरेप साथ हुई थी एक और दरिंदगी

    यह पहला मौका नहीं है जब भारत में विदेशी पर्यटकों के साथ दुष्कर्म जैसी वारदातों को अंजाम दिया गया हो इससे पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। पर्यटन उद्योग से जुड़े जानकारों के मुताबिक चलती बस में गैंगरेप की वारदात हो या फिर रूसी पर्यटक के साथ दुष्कर्म, इस तरह की घटनाएं पर्यटन व्यवसाय पर नकारात्मक प्रभाव डालती हैं और विदेशी पर्यटको की संख्या में खासी कमी देखने को मिलती है।