यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
सीमा हैदर का सनातन धर्म से और गहरा हुआ नाता, कहा- पता नहीं क्यों लोग ऐसी बातें कर रहे.. मुझे तो सुकून मिल रहा
इन दिनों देश में सनातन धर्म को लेकर वाद-विवाद हो रहा है। इसी बीच सनातन धर्म अपनाने के बाद का अपना अनुभव साझा किया है और कहा कि पता नहीं लोग ऐसी बातें ...और पढ़ें

HighLights
- सीमा हैदर का सनातन धर्म से और गहरा हुआ नाता
- सीमा हैदर ने ली गुरु दीक्षा
नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। इन दिनों देश में सनातन धर्म को लेकर वाद-विवाद हो रहा है। इसी बीच Seema Haider ने सनातन धर्म अपनाने के बाद का अपना अनुभव साझा किया है और बताया कि उन्होंने जन्माष्टमी के मौके पर अपने गुरु जी से गुरु दीक्षा ले ली है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीमा (Seema Haider) बता रही हैं कि जन्माष्टमी के मौके पर पूरे गांव के लोगों के सामने उन्होंने सनातन धर्म पद्धती से गुरु दीक्षा ले ली है। गुरु दीक्षा लेने के बाद वह खुद को सनातन धर्म से जुड़ा हुआ महसूस कर रही है। साथ ही सीमा ने बताया कि सनातन धर्म अपनाने के बाद उन्हें काफी सुकून मिल रहा है।
बच्चों ने जन्माष्टमी पर फोड़ी मटकी: सीमा हैदर
वीडियो में सीमा आगे कहती हैं कि जन्माष्टमी के दिन उनके बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मटकी फोड़ी। वहीं, इस वीडियो में सीमा ने बीते दिनों सनातन धर्म को लेकर की विवादित टिप्पणी पर भी अपनी बातें रख रही हैं वह कहती हैं कि पता नहीं लोग क्यों ऐसी बाते कर रहे हैं, जबकि सनातन धर्म अपनाने के बाद उन्हे काफी सुकून मिला है।
यह भी पढ़ें: G20 Summit: 9-10 सितंबर को ये रास्ते हैं बंद, मीडिया को भी नहीं मिल रही एंट्री; निकलने से पहले पढ़ें ये खबर
यहां देखें वीडियो
सीमा हैदर ने ली गुरु दीक्षा#seemahaider #seemahaidervideo pic.twitter.com/RJcjQ44iGJ
— Nitin Yadav (@nitinyadav9258) September 9, 2023
जन्माष्टमी पर वायरल हुआ ता सीमा का वीडियो
इससे पहले सीमा हैदर का श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर एक वीडियो भी सामने आया था, जिसमें वह सिर पर माता की चुनरी बांधे हुए जन्मोत्सव मनाती हुई नजर आ रही हैं।
खबरें और भी
वीडियो में सीमा हैदर सिर पर माता की चुनरी बांधे हुए राधा बनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, आज उनके जीवन में बहुत ही खास दिन, क्योंकि वह काफी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना रही हैं।