विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Seema Haider: पाकिस्तान से आई भाभी ने जन्माष्टमी पर किया कुछ ऐसा, जलने लगे पड़ोसी

By Jagran NewsEdited By: Nitin Yadav
Published: Thu, 07 Sep 2023 03:00 PM (IST)

पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। ...और पढ़ें

Seema Haider: पाकिस्तान से आई भाभी ने जन्माष्टमी पर किया कुछ ऐसा, जलने लगे पड़ोसी।
Seema Haider: पाकिस्तान से आई भाभी ने जन्माष्टमी पर किया कुछ ऐसा, जलने लगे पड़ोसी।

HighLights

  1. सीमा हैदर ने मनाई जन्माष्टमी
  2. सिर पर चुनरी बांध बनी राधा

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं। भारत आने के बाद से सीमा अपने पति सचिन के साथ हिन्दू धर्म के हर त्यौहार को धूमधाम से मना रही हैं। अब श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर सीमा हैदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में सीमा हैदर सिर पर माता की चुनरी बांधे हुए राधा बनी नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह कहती हैं, आज उनके जीवन में बहुत ही खास दिन, क्योंकि वह काफी धूमधाम से श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मना रही हैं।

साथ ही वह वीडियो में अपने घर रबूपुरा में होने वाले श्रीकृष्ण जन्मोत्सव कीर्तन में लोगों से शामिल होने की अपील कर रही हैं।

वहीं, सोशल मीडिया पर सीमा हैदर और सचिन मीणा के खिलाफ हो रही बयानबाजी को देखते हुए रबूपुरा के गांव आछेपुर में एक सर्वसमाज पंचायत का आयोजन होने था। हालांकि पुलिस ने पंचायत की अनुमति नहीं दी थी। पंचायत में पहुंचे लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और बाद में छोड़ दिया। 

यह भी पढ़ें: 'अरे, कैमरा चालू है सचिन जी...'जब लाइव चैनल पर रोमांस करने लगे सीमा और सचिन, एंकर ने टोका

पंचायत में पहुंचे लोगों ने पुलिस प्रशासन से कहा कि सीमा और सचिन के ऊपर तीखी टिप्पणी रोकी जाए, क्योंकि सरकारी जांच एजेंसियां इस मामले की जांच कर रही हैं। अगर सीमा गलत है तो कानून अपना काम करे और उसको पाकिस्तान भेज दे। इससे पहले सीमा ने चंद्रयान की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग का जश्न मनाया था।  

ये भी पढ़ें: सीमा हैदर के बाद सोनिया अख्तर का केस लड़ेंगे एपी सिंह, बांग्लादेशी महिला ने दिल्ली में की मुलाकात

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।