Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 22, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: संडे को दिल्ली की सर्दी में टूटा 'गर्मी' का रिकॉर्ड, कल से बारिश होने के बाद बढ़ सकती है ठंड

    By sanjeev GuptaEdited By: Geetarjun
    Updated: Mon, 23 Jan 2023 12:29 AM (IST)

    करीब डेढ़ दशक की सबसे लंबी शीत लहर के बाद दिल्ली की सर्दी में गर्मी ने भी तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2019 के बाद इस साल रविवार को जनवरी में तीन साल ...और पढ़ें

    संडे को दिल्ली की सर्दी में टूटा 'गर्मी' का रिकॉर्ड, सोमवार से बारिश होने के बाद बढ़ सकती है ठंड
    संडे को दिल्ली की सर्दी में टूटा 'गर्मी' का रिकॉर्ड, सोमवार से बारिश होने के बाद बढ़ सकती है ठंड

    नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। करीब डेढ़ दशक की सबसे लंबी शीत लहर के बाद दिल्ली की सर्दी में 'गर्मी' ने भी तीन साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। 2019 के बाद इस साल रविवार को जनवरी में तीन साल में पहली बार अधिकतम तापमान 24 डिग्री तक पहुंच गया। दिन भर खिली रही तेज धूप में गर्म कपड़े भी नहीं सुहाए। हालांकि सोमवार से अगले चार दिन तक दिल्ली का मौसम बदला रहेगा। बूंदाबांदी से लेकर अच्छी बरसात होने का भी पूर्वानुमान है।

    रविवार को सुबह के समय दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में कोहरा छाया रहा, लेकिन दिन चढ़ने के साथ साथ साफ होता गया। तेज धूप तो यह कोहरा भी छंट गया और तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। इसीलिए दिल्ली का अधिकतम तापमान से तीन डिग्री अधिक 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

    चार सालों में सबसे ज्यादा रहा तापमान

    यह इस सीजन का ही नहीं, पिछले चार सालों 2020 से 2023 का सर्वाधिक तापमान है। इससे पहले जनवरी 2019 में इतना अधिक तापमान रहा था। रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री ज्यादा 8.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हवा में नमी का स्तर 41 से 97 प्रतिशत रहा।

    सोमवार से बदलेगा मौसम

    मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि सोमवार से ही दिल्ली के मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। सुबह हल्का कोहरा मिल सकता है, जबकि दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 24 और नौ डिग्री रह सकता है। वहीं, मंगलवार, बुधवार और बृहस्पतिवार को दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में हल्की वर्षा से लेकर ठीकठाक बरसात भी हो सकती है।

    खबरें और भी

    हिमालयी क्षेत्र में भारी और मैदानी इलाके में हल्की बारिश

    पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण चक्रवाती हवाओं का एक क्षेत्र दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और उसके आस-पास बना हुआ है। 24 से 26 जनवरी के दौरान पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के पूर्व की ओर बढ़ने की संभावना है। इससे मंगलवार से बृहस्पतिवार के दौरान पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में भारी वर्षा जबकि उत्तर पश्चिमी भारत के मैदानी इलाकों में छिटपुट वर्षा की गतिविधियों में वृद्धि हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- Delhi Air Quality: 24 घंटे में बिगड़े हालात, गंभीर' श्रेणी में पहुंची वायु गुणवत्ता; CAQM ने की आपात बैठक

    बर्फबारी होने की भी संभावना

    मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार के बाद वर्षा की तीव्रता में बढ़ोतरी देखी जाएगी। 24 से 26 जनवरी के दौरान पहाड़ी और मैदानी हिस्सों में भी व्यापक स्तर पर वर्षा या बर्फबारी देखी जाएगी। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और हिमाचल प्रदेश में 24 एवं 25 तारीख को जबकि उत्तराखंड में 25 और 26 जनवरी को भारी वर्षा या बर्फबारी देखी जाएगी।

    पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में 23 तारीख को हल्की वर्षा होने की संभावना है। उसके बाद 24 से 26 जनवरी के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम स्तर की बरसात हो सकती है।

    ये भी पढ़ें- Republic Day Tableau: कर्तव्य पथ पर परेड में शामिल होने वाली झांकियों की पहली झलक आई सामने; देखें तस्वीरें