Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 28, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Weather Update: मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    Updated: Thu, 28 Mar 2024 07:22 AM (GMT+05:30)

    दिनभर बादल छाए रहने एवं कई इलाकों में बूंदाबांदी होने के बावजूद बुधवार को दिल्ली में मार्च की गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 37 ड ...और पढ़ें

    मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम
    मार्च में ही गर्मी ने दिखाए तेवर, दो साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जानिए आज कैसा रहेगा मौसम

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिनभर बादल छाए रहने एवं कई इलाकों में बूंदाबांदी होने के बावजूद बुधवार को दिल्ली में मार्च की गर्मी ने दो साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अधिकतम तापमान 37 डिग्री पहुंच गया।

    यह इस साल और सीजन का ही नहीं, बल्कि पिछले मार्च से भी अधिक है। उधर, दिल्ली सहित आसपास के क्षेत्रों में अगले तीन दिनों के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा।

    दिल्ली में निकली तेज धूप

    दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में बुधवार सुबह तेज धूप निकली। किंतु 10 बजे के बाद बादलों की आवाजाही शुरू हो गई। 11 बजे के करीब सफदरजंग, पालम, रिज और पीतमपुरा में बूंदाबांदी दर्ज की गई। यह बात अलग है कि बूंदाबांदी से तापमान पर कोई खास फर्क नहीं पड़ा। बूंदाबांदी के बाद आसमान साफ हो गया और तेज धूप निकल आई।

    कितना रहा तापमान

    इससे अधिकतम तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हुई और यह 37 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा है। वहीं, न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है। हवा में नमी का स्तर 82 से 33 प्रतिशत तक रहा।

    नजफगढ़ सबसे गर्म रहा

    नजफगढ़ दिन के समय सबसे अधिक गर्म रहा। यहां का अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि, राजघाट क्षेत्र की रात सबसे ज्यादा गर्म रही। यहां का न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का अनुमान है कि बृहस्पतिवार को भी दिल्ली का अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक जा सकता है।

    शुक्रवार को तापमान में गिरावट संभव

    पूरे उत्तर भारत पर अगले तीन दिनों के दौरान एक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इसके चलते उच्च हिमालयी क्षेत्रों में अच्छी वर्षा होगी। वहीं, मैदानी क्षेत्रों में हल्की वर्षा, बूंदाबांदी, मेघ गर्जन, गरज चमक जैसी मौसमी गतिविधियां होंगी। इसके चलते शुक्रवार से तापमान में दो डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

    खबरें और भी

    राजधानी की हवा रही साफ

    दिल्ली की हवा लगातार साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को राजधानी का औसत एक्यूआई 177 रहा। इस स्तर की हवा को ''मध्यम'' श्रेणी में रखा जाता है। अगले दो दिन हवा का यही स्तर बना रहेगा।