Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 25, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में दिन में निकलेगी धूप, शाम को बरसात होने की संभावना

    Updated: Thu, 25 Apr 2024 06:00 AM (IST)

    तेज हवा चलने के बावजूद तीखी धूप गर्मी की चुभन लगातार बढ़ा रही है। तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। आगामी दिनों में भी राहत के बहुत ...और पढ़ें

    अनुमान है कि तेज हवा का दौर अभी बना रहेगा। गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।
    अनुमान है कि तेज हवा का दौर अभी बना रहेगा। गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे।

    राज्य ब्यूरो, जागरण, नई दिल्ली। तेज हवा चलने के बावजूद तीखी धूप गर्मी की चुभन लगातार बढ़ा रही है। तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। आगामी दिनों में भी राहत के बहुत आसार नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 92 से 28 प्रतिशत दर्ज हुआ।

    मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवा का दौर अभी बना रहेगा। गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।

    वहीं, मौसम की मेहरबानी के चलते दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को एक्यूआइ 178 रहा। इस स्तर की हवा को 'मध्यम' श्रेणी में रखा जाता है।

    आगे कैसा रहेगा मौसम

    आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है। 26 अप्रैल को रात के समय एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है।

    वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद 27 अप्रैल को एक बार फिर आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके अलावा, 28 से 30 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री तक रह सकता है।

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश, शाम में ही हो गई रात; बदला मौसम का मिजाज

    यह भी पढ़ें: Weather Update : इस बार 50 डिग्री तापमान के लिए रहें तैयार, IMD ने जारी किया गंभीर Alert