Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 19, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Delhi Weather: दिल्ली में आज से बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश को लेकर IMD ने दिया ये अपडेट

    Updated: Wed, 19 Feb 2025 07:41 AM (IST)

    Delhi Weather Update दिल्ली में बुधवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने और कई जगहों पर हल्की वर्षा होने की ...और पढ़ें

    Delhi weather forecast: दो तीन दिन गर्मी से राहत के आसार।
    Delhi weather forecast: दो तीन दिन गर्मी से राहत के आसार।

    HighLights

    1. बुधवार से राजधानी में मौसम लेगा करवट।
    2. वर्षा से तापमान में भी कुछ कमी आने की संभावना-IMD

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। लगातार बढ़ती गर्माहट के बीच राजधानी में बुधवार से मौसम करवट लेगा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को दिन भर आंशिक रूप से बादल छाए रहने के साथ ही कई जगहों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है।

    मौसम विभाग का कहना है कि अगले तीन दिनों तक बादलों की आवाजाही लगी रह सकती है। वर्षा से तापमान में भी कुछ कमी आने की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी सुबह हल्के बादल नजर आ सकते हैं।

    दिन में आंशिक बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्की वर्षा और गरज के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई गई है। शुक्रवार को हल्की वर्षा के दौरान 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।

    मौसम विभाग ने की ये भविष्यवाणी

    मौसम विभाग का कहना है कि 21 से 24 फरवरी के दौरान न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है। 22 और 23 फरवरी को अधिकतम तापमान 27 से 29 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। वहीं 24 फरवरी को अधिकतम तापमान 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रिकॉर्ड किया जा सकता है।

    मौसम विभाग के मुताबिक, मंगलवार को अधिकतम तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.4 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है। वहीं न्यूनतम तापमान 13.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 2.2 डिग्री सेल्सियस अधिक है। नमी का अधिकतम स्तर 91 से 27 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    खबरें और भी

    खराब श्रेणी में रही दिल्ली की वायु गुणवत्ता

    राजधानी में मंगलवार को प्रदूषण का स्तर खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। कई जगहों पर प्रदूषण का स्तर 200 से अधिक भी था।

    सीपीसीबी से प्राप्त जानकारी के अनुसार, शाम चार बजे प्रदूषण का औसत स्तर 209 रिकॉर्ड किया गया। एक दिन पहले सोमवार को यह 231 था। 24 घंटे के भीतर इसमें 22 अंकों की गिरावट आई है। मौसम में होने वाले बदलाव से अगले कई दिन एक्यूआई 200 से नीचे यानी मध्यम श्रेणी में रह सकता है।

    मंगलवार को एनसीआर के विभिन्न शहरों का एक्यूआई

    शहर                  सीपीसीबी         आईक्यू एयर

    • दिल्ली           209                 153
    • गुरुग्राम         230                 176
    • गाजियाबाद    133                 112
    • फरीदाबाद     161                 164
    • ग्रेटर नोएडा    164                 135
    • नोएडा           140                   94

    यह भी पढ़ें: Delhi Weather: दिल्ली में चढ़ा पारा, सीजन का दूसरा सबसे गर्म दिन; बारिश को लेकर क्या है IMD का अपडेट