Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 14, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    क्या है भारत मंडपम? जो जी-20 समिट के बाद बना दिल्ली का नया लोकप्रिय पर्यटन स्थल

    By Jagran NewsEdited By: Abhishek Tiwari
    Updated: Thu, 14 Sep 2023 10:16 AM (GMT+05:30)

    Bharat Mandapam राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) इन दिनों लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। देर रात ...और पढ़ें

    क्या है भारत मंडपम? जो जी-20 समिट के बाद बना दिल्ली का नया लोकप्रिय पर्यटन स्थल
    क्या है भारत मंडपम? जो जी-20 समिट के बाद बना दिल्ली का नया लोकप्रिय पर्यटन स्थल

    HighLights

    1. दिल्ली का नया गर्व की अनुभूति कराने वाला पर्यटन स्थल
    2. देश-दुनिया के करोड़ों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना भारत मंडपम
    3. देर रात तक रोशनी में नहाए भारत मंडपम और फव्वारों को देखने के लिए लग रही है भीड़

    नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के प्रगति मैदान में नवनिर्मित भारत मंडपम (Bharat Mandapam) इन दिनों लोकप्रिय पर्यटन स्थल बन चुका है। देर रात तक रोशनी में नहाए भारत मंडपम और फव्वारों को देखने के लिए यहां लोगों की भीड़ जुट रही है। 

    यह स्थान अब राजधानी दिल्ली के प्रमुख पर्यटन स्थानों में शामिल हो गया है। इसके सामने स्थापित विशालकाय नटराज की मूर्ति की खूब चर्चा हो रही है। 

    उल्लेखनीय है कि इस साल जुलाई माह में पीएम मोदी ने इसका उद्घाटन किया था।

    भारत मंडपम से जुड़ी प्रमुख बातें-

    • हाल ही में जी-20 शिखर सम्मेलन 2023 दिल्ली के प्रगति मैदान में नवनिर्मित अंतर्राष्ट्रीय प्रदर्शनी-सह-सम्मेलन केंद्र (IECC) परिसर में किया गया, जिसे भारत मंडपम के नाम से भी जाना जाता है। इस कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन 26 जुलाई को किया गया था।
    • भारत मंडपम का निर्माण लगभग 2,700 करोड़ रुपये खर्च कर किया गया।
    • इसे विशेष रूप से भव्य अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनियों, व्यापार मेलों, सम्मेलनों, सम्मेलनों और विभिन्न प्रतिष्ठित समारोहों की मेजबानी के लिए डिजाइन किया गया है।
    • भारत मंडपम में कई तरह की सुविधाएं मौजूद हैं, जिसमें कई बैठक कक्ष, लाउंज, सभागार, एक एम्फीथिएटर और एक पूरी तरह से सुसज्जित व्यापार केंद्र शामिल है।
    • 'भारत मंडपम' 123 एकड़ में फैला है, जो वैश्विक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए बनाया गया है।
    • इसका नाम 'भारत मंडपम' भगवान बसवेश्वर की अनुभव मंडपम की अवधारणा से प्रेरित है।
    • भारत मंडपम में आराम से 7,000 लोगों की मेजबानी कर सकता है। यह बैठने की क्षमता के मामले में ऑस्ट्रेलिया के प्रसिद्ध सिडनी ओपेरा हाउस को भी पीछे छोड़ देता है।

    Also Read-

    देश-दुनिया के करोड़ों लोगों के आकर्षण का केंद्र बना भारत मंडपम, अब G20 सम्मेलन के बाद क्या होगा इसका?

    Delhi: भारत मंडपम... नया, लोकप्रिय व गर्व की अनुभूति कराने वाला पर्यटन स्थल; पर्यटकों से हो रहा गुलजार

    आइए आपको दिल्ली के कुछ अन्य फेमस पर्यटन स्थानों के बारे में बताते हैं जो हाल के वर्षों में राजधानी में पर्यटन स्थलों की सूची में जुड़े हैं।

    कर्तव्य पथ

    सेंट्रल विस्टा के तहत राजपथ को नया रंग-रूप दिया गया है। इसे पर्यटकों के लिहाज से और सुविधाजनक बनाया गया है। शौचालयों का निर्माण किया गया है तो बैठने के लिए पत्थरों की बेंच लगाई गई हैं।

    इसी तरह विशेष लैंप पोस्ट व प्रकाश की व्यवस्था की गई है। सड़क को पार करने के लिए भूमिगत पथ बनाया गया है। सांस्कृतिक उत्सवों के आयोजन के लिए ओपन आडिटोरियम है। इसका उद्घाटन पिछले वर्ष सितंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया था।

    नया संसद भवन

    देशवासियों की आंकाक्षाओं और जरूरतों को देखते हुए पुराने संसद भवन के ठीक बगल में नया संसद भवन का निर्माण किया गया है। इस माह इसमें विशेष सत्र से औपचारिक रूप से संसद सत्र का शुभारंभ भी हो जाएगा।

    खबरें और भी

    इमारत के ऊपर विशालकाय अशोक स्तंभ लोगों के आकर्षण के केंद्र में है। इसका भी उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी वर्ष मई में किया था।

    प्रधानमंत्री संग्रहालय

    इस संग्रहालय का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पिछले वर्ष 14 अप्रैल को किया था। इसमें 42 दीर्घाओं में देश के अब तक के 15 प्रधानमंत्रियों का संक्षिप्त जीवन, बतौर प्रधानमंत्री उनके कार्यों को अत्याधुनिक तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

    कुछ और हाल के वर्षों के पर्यटन केंद्र

    चांदनी चौक:-  एक विशेष परियोजना के तहत चांदनी चौक के मुख्य मार्ग का सुंदरीकरण किया गया है। लाल जैन मंदिर से फतेहपुरी मस्जिद तक 1.3 किमी सड़क को लाल पत्थरों से बनाया गया है।

    साथ ही पत्थरों के बेंच, आकर्षक स्ट्रीट लैंप लगाने के साथ इसका चौड़ा फुटपाथ और हरियाली देश-विदेश के पर्यटकों को लुभाता है। इसका उद्घाटन सितंबर 2021 में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने किया था।

    सिग्नेचर ब्रिज:- 14 वर्ष का लंबा इंतजार आखिरकार पांच वर्ष पूर्व खत्म हुआ था। नवंबर 2018 में दिल्ली वालों को यह केबल आधारित ब्रिज मिला था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इसका उद्घाटन किया। इससे न सिर्फ यातायात सुगम हुआ बल्कि इसका आकर्षक रूप लोगों को लुभाता है। इसपर खड़े होकर लोग तस्वीरें लेते हैं।

    कबाड़ के सामानों से बने विशेष पार्क :-

    वेस्ट टू वंडर पार्क (सराय काले खां), भारत दर्शन (पंजाबी बाग) व शहीदी पार्क (आइटीओ) भी है, जो राष्ट्रीय राजधानी में नए पर्यटन केंद्र के तौर पर उभरे हैं।