विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 08, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Vijender Gupta Interview: कौन होगा होगा दिल्ली का अगला सीएम? विजेंद्र गुप्ता ने कर दिया क्लियर

Updated: Sat, 08 Feb 2025 08:51 PM (IST)

Vijender Gupta Exclusive Interview भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी विधानसभा से हैट्रिक लगाई है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय पीएम मोदी और पार्टी ने ...और पढ़ें

Delhi Chunav result: रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता का इंटरव्यू।
Delhi Chunav result: रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता का इंटरव्यू।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। Delhi Election 2025: रोहिणी विधानसभा से हैट्रिक लगाने वाले भाजपा नेता विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि यह पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी के लीडरशीप की जीत है। जनता ने दिल्ली में डबल इंजन की सरकार पर विश्वास किया है। यह एक एतिहासिक जीत है।

23 वर्षों के बाद फिर से भाजपा सरकार में आई है। दिल्ली में तो विकास कार्य होंंगे ही, रोहिणी में और तेेजी के साथ विकास कार्य किए जाएंगे। रोहिणी की जनता से उन्हें भरपूर प्यार मिल रहा है। हमने भी रोहिणी के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी है। दैनिक जागरण के रिपोर्टर शमसे आलम ने विजेंद्र गुप्ता से की खास बातचीत........

प्रश्न: रोहिणी से आप तीसरी बार जीत दर्ज करा चुके हैं, लगातार जीत के क्या कारण रहे हैं?

लोगों का प्यार, अपनापन, दुलार और लोगों का आशीर्वाद है। कार्यकर्ताओं की मेहनत है। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व में लोगों की आस्था है। वहीं, क्षेत्र में किए गए विकास कार्य हैं।

प्रश्न: दिल्ली में भाजपा लोगों के मुद्दों पर किस तरह से काम करेगी?

निश्चित रूप से बहुत सारे सेक्टरों में काम किया जाएगा। यह सरकार इमानदार होगी। लोगों के उम्मीदों पर खड़ी उतरेगी। दिल्ली आज बर्बादी के कगार पर है, दिल्ली को फिर से सुंदर बनाने का काम भाजपा करेंगी।

प्रश्न: आम आदमी पार्टी के बारे में क्या कहेंगे?

-आम आदमी पार्टी की यह हार इतिहास के पन्नों पर दर्ज हो जाएगी। आप सरकार ने लोगों को गुमराह करने का काम किया। आप पार्टी के नियत में घोट थी। जिसे दिल्ली की जनता ने सबक सिखाने का काम किया है।

प्रश्न: सीएम के दौर में आप का भी नाम शामिल है, इसपर आप क्या कहेंगे।

भाजपा का ही विधायक मुख्यमंत्री बनेगा

प्रश्न :क्षेत्र में आपकी क्या प्राथमिक्ताएं रहेंगी?

रोहिणी का विकास, विकसित रोहिणी।

यह भी पढ़ें: 'प्रदूषण, महंगाई और भ्रष्टाचार...', दिल्ली चुनाव में करारी हार पर क्या बोले राहुल गांधी और देवेंद्र यादव