Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    आतिशी ने 'मार्लेना' सरनेम क्यों हटाया, कैसे जुड़ा था यह नाम? जानिए दिल्ली की नई CM की यह कहानी

    By Geetarjun Edited By: Geetarjun
    Updated: Tue, 17 Sep 2024 04:14 PM (IST)

    Delhi CM Atishi अरविंद केजरीवाल ने आतिशी को दिल्ली का नया मुख्यमंत्री बनाया है। विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई। वो केजरीवाल सबसे भरोसेमं ...और पढ़ें

    Atishi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (फाइल फोटो)।
    Atishi News: दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी (फाइल फोटो)।

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अरविंद केजरीवाल के इस्तीफे के बाद अब दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी बनेंगी। सीएम आवास पर हुई विधायक दल की बैठक में केजरीवाल की सबसे भरोसेमंद नेता आतिशी के नाम पर मुहर लगी। आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा ने सुषमा स्वराज और कांग्रेस ने शीला दीक्षित की तरह महिला चेहरे को मुख्यमंत्री के तौर पर आगे बढ़ाया है।

    अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में महिला को मुख्यमंत्री बनाकर एक नया मास्टरस्ट्रोक चला है। उन्होंने विधानसभा चुनाव से पहले महिलाओं को साधने का काम किया है। इसके साथ ही आतिशी ने बजट में दिल्ली के महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये देने की घोषणा की थी, जो अब आतिशी के मुख्यमंत्री बनने पर आगे बढ़ सकती है।

    कैसे जुड़ा यह सरनेम

    आतिशी का पहले सरनेम मार्लेना था। उनके पिता ने मार्क्स और लेनिन के नाम से प्रेरित होकर आतिशी का सरनेम मार्लेना रखा था। उन्होंने स्कूल के समय मार्क्स और लेनिन से बनने वाले शब्द 'मार्लेना' को अपने नाम में जोड़ दिया था। इससे उनका नाम आतिशी मार्लेना हो गया। यह नाम जर्मन दार्शनिक कार्ल मार्क्स और रूसी कम्युनिस्ट, क्रांतिकारी व्लादिमीर इलिच, जो लेनिन के नाम से जाने जाते थे, के नाम से लिया था।

    बाद में क्यों हटाया?

    आप ने आतिशी को 2019 के लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली से प्रत्याशी बनाया था, तब उन्होंने अपना सरनेम हटा दिया था। ऐसी चर्चा है कि उस दौरान विपक्ष ने आतिशी को ईसाई बताया था, जबकि वो एक पंजाबी राजपूत हैं। इसलिए उन्होंने पार्टी के कहने पर अपने नाम से 'मार्लेना' हटाया।

    खबरें और भी

    कौन हैं दिल्ली की नई सीएम आतिशी

    दिल्ली के कालकाजी विधानसभा क्षेत्र से विधायक आतिशी आम आदमी पार्टी की नेता हैं और पार्टी की राजनीतिक मामलों की समिति (PAC) की सदस्य हैं। वर्तमान में आतिशी केजरीवाल सरकार में शिक्षा, पीडब्ल्यूडी, संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में जिम्मेदारी संभाल रही हैं। इससे पहले उन्होंने पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया की सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

    ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से ली शिक्षा

    दिल्ली यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर विजय कुमार सिंह और त्रिप्ता वाही के घर जन्मी आतिशी ने अपनी स्कूली शिक्षा दिल्ली के स्प्रिंगडेल स्कूल (Springdale School) से की। इसके बाद उन्होंने सेंट स्टीफंस कॉलेज में इतिहास की पढ़ाई की, जहां वह दिल्ली विश्वविद्यालय में पहले स्थान पर रहीं।

    इसके बाद Chevening scholarship पर मास्टर डिग्री हासिल करने के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय चली गईं। कुछ साल बाद उन्होंने एजुकेशन रिसर्च में रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड से अपनी दूसरी मास्टर डिग्री हासिल की।