विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना; पुराना लोहा पुल ट्रैफिक के लिए किया गया बंद

By JagranEdited By: Abhishek Tiwari
Updated: Tue, 27 Sep 2022 01:53 PM (IST)

Delhi Yamuna Flood यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए प्रशासन अलर्ट हो गया है। ट्रैफिक के लिए मंगलवार को पुराना लोहा पुल बंद कर दिया गया है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना नदी
Delhi Flood Alert: दिल्ली में बाढ़ का खतरा, उफान पर यमुना नदी

नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में यमुना नदी का जलस्तर सोमवार रात को खतरे के निशान को पार कर गया है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने खादर में रहने वाले लोगों को चेतावनी जारी की है। प्रशासन की ओर से लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है।

पुराना लोहा पुल ट्रैफिक के लिए किया गया बंद

राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसे देखते हुए शाहदरा जिला प्रशासन ने मंगलवार को पुराना लोहा पुल बंद करा दिया है। पुल बंद होने से रेल व अन्य वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। प्रशासन के अधिकारियों ने रेलवे व दिल्ली यातायात पुलिस से बात कर यह फैसला लिया है। 

हथनी कुंड बैराज से छोड़ा गया तीन लाख क्यूसिक पानी

गौरतलब है कि हथनी कुंड बैराज से यमुना में तीन लाख क्यूसिक पानी छोड़ा गया है। यह पानी जल्द ही यमुना नदी में पहुंचेगा। तीन दिन बाद फरीदाबाद की सीमा में पहुंचेगा। बाढ़ की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने संबंधित अधिकारियों को स्थिति पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही स्थानीय लोगों से पशुओं और बच्चों को नदी की तरफ न जाने देने के लिए कहा गया है।

Delhi Yamuna Flood: प्रशासन की चेतावनी के बाद भी खादर क्षेत्र खाली करने को तैयार नहीं लोग, यहां बने राहत शिविर

फरीदाबाद में बढ़ा यमुना का जलस्तर

हथनी कुंड बैराज से पानी छोड़ने की सूचना के बाद उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने ओखला बैराज से यमुना में पानी में छोड़ दिया है। ओखला से पानी को छोड़ने का उद्देश्य आने वाले पानी के बैराज को खाली करना है। सोमवार को दिल्ली से सटे फरीदाबाद में यमुना का जलस्तर बढ़ गया।

हालांकि अभी तक किसी भी गांव में फसलों व आबादी में पानी नहीं भरा है। यमुना में नाव और स्टीमर भी न चलाने के लिए कहा गया है।

ग्रामीणों से कहा गया है कि यमुना नदी के पुल से ही आवागमन करें और किसी रास्ते का प्रयोग बिल्कुल भी न करें। जिला प्रशासन का कंट्रोल रूम लगातार बाढ़ की रिपोर्ट ले रहा है। रिपोर्ट उपायुक्त व चंडीगढ़ अधिकारियों को भेजी जा रही हैं।

फरीदाबाद आते-आते घटेगा पानी

इस संबंध में फरीदाबाद सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी अरविंद शर्मा ने कहा कि पानी फरीदाबाद आते-आते काफी घट जाएगा। इससे किसी तरह के नुकसान होने की आशंका नहीं है। अभी तक यमुना घेरे के अंदर बह रही है। फिर भी प्रशासन ने ग्रामीणों को सतर्क कर दिया है। हमने भूमि कटाव को ध्यान में रखते हुए कट्टों में मिट्टी भरवा कर रखी हुई है। यदि कहीं पर कटाव होता है, तो उसे तुरंत रोका जाएगा।

Central Vista: दिल्ली-NCR वालों के लिए घूमने का नया स्थान, घंटों कब बीत जाएंगे पता नहीं चलेगा