Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

    Year Ender 2023: साल के पहले दिन ही इस दर्दनाक कांड से दहली थी दिल्ली, रूह कंपाने वाले ये थे राजधानी के पांच मर्डर

    By Jagran NewsEdited By: Sonu Suman
    Updated: Wed, 20 Dec 2023 12:51 PM (GMT+05:30)

    Year Ender 2023 दिल्ली में इस साल भी आपराधिक घटनाएं कम नहीं हुई। हर साल की तरह इस साल भी हत्या दुष्कर्म छेड़खानी लूट और चाकूबाजी की घटनाएं सामने आई। इ ...और पढ़ें

    साल 2023 में दिल्ली की दिल दहला देनेवाली 5 घटनाएं। (सौ. जागरण ग्राफिक्स)
    साल 2023 में दिल्ली की दिल दहला देनेवाली 5 घटनाएं। (सौ. जागरण ग्राफिक्स)

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में साल की शुरुआत ही अंजलि हत्याकांड की दिल दहला देनेवाली घटना से हुई। वहीं साल के अंत में भी अपराध की खौफनाक खबरें आती रही। इस दौरान हत्या, दुष्कर्म, छेड़खानी, लूट और चाकूबाजी की कई घटनाएं चर्चा में रही। आइए जानते हैं वे पांच घटनाएं जिसने अधिक सुर्खियां बटोरी और जिसकी हैवानियत सुनकर हर कोई दहल गया।

    1. कांझावाल मर्डर केस

    दिल्ली के सुल्तानपुरी इलाके में एक कार ने 1 जनवरी 2023 के तड़के अंजलि सिंह (20) को 12 किमी तक घसीटा। इससे उसकी मौत हो गई। चालक ने स्कूटी सवार महिला को टक्कर मारी थी। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। शव को कई किमी तक घसीटने से महिला के कपड़े फट गए थे। उसका शव कंझावला में सड़क पर पड़ा मिला था। मामले ने तब खूब तूल पकड़ा था।

    2. निक्की यादव मर्डर केस

    10 फरवरी को साहिल गहलोत ने दिल्ली के निगमबोध घाट श्मशान घाट की पार्किंग में निक्की यादव की हत्या कर दी थी। फिर वह उत्तर-पश्चिम दिल्ली के नजफगढ़ में 40 किलोमीटर दूर अपनी फैमिली रेस्तरां में शव लेकर पहुंचा और फ्रिज में शव को रख दिया। निक्की यादव आरोपी साहिल गहलोत की गर्लफेंड नहीं बल्कि पत्नी थी। उन दोनों ने साल 2020 में गुपचुप तरीके से ग्रेटर नोएडा के आर्यसमाज मंदिर में शादी कर ली थी।साहिल ने उसकी हत्या की योजना तब बनाई जब उसके परिवार वाले किसी और लड़की से शादी करने का दबाव डाला। उसकी सगाई हो चुकी थी और शादी से पहले ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

    3. शाहबाद डेयरी मर्डर केस

    बाहरी उत्तरी दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके में 28 मई 2023 की रात एक युवक ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। साहिल नामक शख्स ने नाबालिग साक्षी की चाकू से 34 वार करके हत्या कर दी। इसके बाद भी उसका मन नहीं भरा तो उसने पत्थर से कुचलकर लड़की की हत्या कर दी। इस मर्डर का एक सीसीटीवी फुटेज भी वायरल हुआ था, जिसमें आरोपी नाबालिग लड़की पर लगातार चाकू से हमला करता दिख रहा है। वहीं आस-पास से लोग गुजर भी रहे हैं, लेकिन किसी ने उसका विरोध नहीं किया। 

    खबरें और भी

    4. नरगिस मर्डर केस

    दिल्ली के मालवीय नगर में 28 जुलाई 2023 को दिनदहाड़े 25 साल की नरगिस की लोहे की रॉड से मार-मारकर हत्या कर दी गई। कहना है कि आरोपी इरफान की शादी की बात मौसी की बेटी नरगिस से पक्की होने के बाद टूट जाने से वह डिप्रेशन में चला गया। उसे लगने लगा था कि अब उसकी शादी नहीं हो सकेगी। वहीं, उसके छोटे भाई का रिश्ता तय हो गया था। इससे इरफान और ज्यादा परेशान हो गया था।

    5. वेलकम मर्डर केस

    उत्तरी-पूर्वी दिल्ली के वेलकम इलाके के जनता मजदूर कॉलोनी में 21 नवंबर की देर रात 350 रुपये के लिए नाबालिग हत्यारा बन गया। नाबालिग की चाकू से गोद-गोदकर हत्या कर दी की। इस हत्या के पीछे की वजह 350 रुपये है। नाबालिग ने पहले पीड़ित का मुंह दबाया और जब पीड़ित बेहोश हो गया, तो नाबालिग लड़के ने उससे लगभग 350 रुपये लूटने से पहले उस पर कई बार चाकू से वार किया। फिर पैर से कूचला। इसके बाद वह डांस भी करने लगा।

    ये भी पढ़ें- Delhi Police ने एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक मामले में चार संदिग्धों की पहचान की, मुख्य साजिशकर्ता अभी भी फरार