सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर कमर्शियल स्पेस के लिए टेंडर जारी, यात्रियों को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं
एनसीआरटीसी ने सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए वाणिज्यिक स्थान की लाइसेंसिंग हेतु निविदाएं आमंत्रित की हैं। यह स ...और पढ़ें

व्यावसायिक गतिविधियों के लिए एनसीआरटीसी ने आमंत्रित की निविदाएं। (AI Generated Image)
HighLights
सराय काले खां नमो भारत स्टेशन पर वाणिज्यिक स्थान उपलब्ध।
यात्री सुविधाओं हेतु फूड, रिटेल आउटलेट्स के लिए।
9 से 15 वर्षों के लिए लाइसेंसिंग निविदाएं आमंत्रित।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। नमो भारत स्टेशनों पर यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) ने सराय काले खां नमो भारत स्टेशन के भूतल पर उपलब्ध कमर्शियल स्पेस की लाइसेंसिंग के लिए निविदाएं आमंत्रित की है।
इस निविदा के अंतर्गत स्टेशन के भूतल पर चिन्हित आठ स्थानों पर करीब 818 वर्ग मीटर (लगभग 8,800 वर्ग फुट) के कुल क्षेत्र को लाइसेंस के आधार पर उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसमें बेयर (अनिर्मित) और बिल्ट-अप (निर्मित अवसंरचना के साथ), दोनों तरह के कमर्शियल स्पेस शामिल हैं, जिनका आकार 17 वर्ग मीटर की छोटी यूनिट से लेकर 247 वर्ग मीटर तक के बड़े स्पेस तक है।
इन स्थानों को “एज़ इज वेयर इज़” (यानी यथावत) आधार पर 9 से 15 वर्षों की लाइसेंस अवधि के लिए दिया जाएगा। इन कमर्शियल स्थानों का उपयोग यात्रियों की जरूरतों से जुड़ी सुविधाओं जैसे फूड और बेवरेज आउटलेट्स, कैफे, कन्विनिएंस स्टोर, सर्विस सेंटर, पाड सेवाओं और अन्य रिटेल गतिविधियों के लिए किया जा सकेगा।
रिटेल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी
नमो भारत स्टेशन परिसर के भीतर ही ऐसी सुविधाएं उपलब्ध होने से यात्रियों का समय बचेगा और उनकी यात्रा अधिक सुरक्षित, आरामदायक और सुविधाजनक बनेगी। इसके साथ ही, स्टेशन के आसपास के रिहायशी इलाकों और यहां आने वाले आगंतुकों को भी रोजमर्रा की जरूरी सेवाएं और रिटेल सुविधाएं आसानी से उपलब्ध होंगी।
अधिकारियों ने बताया कि स्थानीय उद्यमों, रिटेलर और सेवा प्रदाताओं की भागीदारी को बढ़ावा देकर एनसीआरटीसी का उद्देश्य स्टेशन परिसरों को जीवंत और यात्री- अनुकूल स्थानों के रूप में विकसित करना है। इच्छुक बिडर ई-टेंडरिंग प्रक्रिया के माध्यम से इसमें भाग ले सकते हैं। बिड जमा करने की अंतिम तिथि 17 जून 2026 है।