Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    NEET पेपर लीक में गुरुग्राम से MBBS छात्र गिरफ्तार, राजस्थान SOG की फरुखनगर में रेड; नासिक से जुड़े तार

    Updated: Wed, 13 May 2026 08:51 AM (IST)

    NEET-UG 2026 पेपर लीक मामले में राजस्थान एसओजी ने गुरुग्राम के फरुखनगर से एक एमबीबीएस छात्र यश को हिरासत में लिया है। उस पर नासिक से आए प्रश्नपत्र को ...और पढ़ें

    नीट पेपर लीक मामले में फरुखनगर से एमबीबीएस छात्र पकड़ा। फोटो: सांकेतिक

    नीट पेपर लीक मामले में फरुखनगर से एमबीबीएस छात्र पकड़ा। फोटो: सांकेतिक

    HighLights

    1. गुरुग्राम के फरुखनगर से एमबीबीएस छात्र गिरफ्तार

    2. राजस्थान एसओजी टीम ने छात्र यश को पकड़ा

    3. नासिक से लीक पेपर सर्कुलेट करने का आरोप

    जागरण संवाददाता, गुरुग्राम। NEET-UG 2026 Paper Leak मामले में राजस्थान एसओजी टीम ने मंगलवार रात गुरुग्राम के फरुखनगर इलाके में छापेमारी कर एक MBBS छात्र को हिरासत में लिया है।

    एसओजी टीम उसे अपने साथ लेकर राजस्थान चली गई। सूत्रों के मुताबिक आरोपित छात्र की पहचान यश के रूप में की गई है। वह फरुखनगर के खुरमपुर गांव का रहने वाला है।

    NEET UG paper leak 2026

    एमबीबीएस छात्र का घर। फोटो: जागरण 

    पेपर को राजस्थान और गुरुग्राम में किया सर्कुलेट 

    बताया जाता है कि यश उस नेटवर्क का हिस्सा है, जिसने नासिक से आए क्वेश्चन पेपर को आगे राजस्थान पहुंचने में मदद की और गुरुग्राम के इलाकों में पेपर को सर्कुलेट किया।

    पुलिस सूत्रों के मुताबिक एसओजी की टीम मंगलवार रात करीब दस बजे फरुखनगर के खुरमपुर पहुंची थी। पहले छात्र से घर पर ही पूछताछ की गई। इसके बाद टीम उसे अपने साथ लेकर चली गई।

    नासिक में प्रिटिंग प्रेस से बाहर आई थी कॉपी 

    राजस्थान पुलिस सूत्रों के मुताबिक पकड़े गए लोगों से पूछताछ में पता चला कि नासिक में प्रिंटिंग प्रेस से पेपर की फिजिकल कॉपी बाहर आई। उसी के माध्यम से क्वेश्चन पेपर तैयार कर देश के कई राज्यों में पहुंचाया गया।

    एसओजी की टीम ने नेटवर्क के जिन लोगों को पहले गिरफ्तार किया था, उनसे पूछताछ में यश के बारे में जानकारी मिली थी इसके बाद टीम ने उसे पकड़ा है।

    यह भी पढ़ें- NEET पेपर लीक में बड़ा एक्शन: केरल से सीकर पहुंचा 'गैस पेपर', राजस्थान में 15 आरोपियों को दबोचा

    यह भी पढ़ें- CBI ने NEET-UG 2026 पेपर लीक कांड में दर्ज की FIR, देशभर में हो सकती है छापेमारी और गिरफ्तारी