Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडत' का बदलेगा नाम, नेटफ्लिक्स ने दिल्ली हाई कोर्ट में दी जानकारी

    Updated: Tue, 10 Feb 2026 07:42 PM (IST)

    नेटफ्लिक्स इंडिया ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म 'घूसखोर पंडत' का नाम बदला जाएगा। यह निर्णय फिल्म के शीर्षक को लेकर उठे ...और पढ़ें

    मनोज वाजपेयी की फिल्म का बदलेगा नाम। फोटो: आर्काइव

    मनोज वाजपेयी की फिल्म का बदलेगा नाम। फोटो: आर्काइव

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। मनोज बाजपेयी अभिनीत फिल्म घूसखोर पंडत के शीर्षक को लेकर उठे विवाद के बीच नेटफ्लिक्स इंडिया ने दिल्ली हाई कोर्ट को बताया है कि फिल्म का नाम बदला जाएगा। यह मामला फिल्म के आपत्तिजनक और मानहानिकारक शीर्षक को लेकर दायर याचिका पर सुनवाई के दौरान सामने आया।

    न्यायमूर्ति पुरुषेन्द्र कुमार कौरव के समक्ष नेटफ्लिक्स की ओर से वरिष्ठ वकील ने कहा कि निर्माता ने उठी चिंताओं को देखते हुए फिल्म का नाम बदलने का फैसला किया है। कोर्ट के आदेश में दर्ज किया गया कि घूसखोर पंडत की जगह अब ऐसा वैकल्पिक शीर्षक रखा जाएगा, जो फिल्म की कहानी और उद्देश्य को बेहतर तरीके से दर्शाएगा।

    नेटफ्लिक्स ने अदालत को यह भी बताया कि फिल्म अभी एडिटिंग के चरण में है और यह एक काल्पनिक पुलिस ड्रामा है। शीर्षक के कारण अनजाने में ऐसे विवाद हुआ, जो फिल्म की मूल भावना से मेल नहीं खाते। साथ ही यह भी जानकारी दी गई कि फिल्म से जुड़ी सारी प्रचार सामग्री इंटरनेट मीडिया और अन्य प्लेटफार्म से हटा ली गई है।

    नेटफ्लिक्स की इस दलील को दर्ज करते हुए हाई कोर्ट ने याचिका पर आगे सुनवाई की जरूरत नहीं मानते हुए कार्यवाही समाप्त कर दी। अदालत ने कहा कि कंपनी के रुख के बाद इस मामले में और कुछ तय किया जाना शेष नहीं रह गया है।

    खबरें और भी

    याचिकाकर्ता महेंद्र चतुर्वेदी, जो पेशे से आचार्य हैं, ने अदालत में दलील दी थी कि पंडत शब्द को भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी से जोड़ना उनके समुदाय की प्रतिष्ठा और गरिमा पर हमला है। याचिका में यह भी तर्क दिया गया था कि रचनात्मक स्वतंत्रता की आड़ में किसी समुदाय की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को अपमानित नहीं किया जा सकता।

    यह भी पढ़ें- NCR में अब उड़ेंगी टैक्सियां, छतों से भरेंगे उड़ान! गुरुग्राम-दिल्ली-नोएडा में Air Taxi कॉरिडोर का प्लान