विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

न्यू अशोक नगर में फिर सीलिंग का खतरा, 50 से अधिक दुकानों को नोटिस

Published: Thu, 10 Sep 2026 11:48 PM (IST)

न्यू अशोक नगर में 50 से अधिक दुकानों पर फिर सीलिंग का खतरा मंडरा रहा है, डीडीए ने सात दिन ...और पढ़ें

न्यू अशोक नगर में 50 से अधिक दुकानों पर सीलिंग का खतरा।

न्यू अशोक नगर में 50 से अधिक दुकानों पर सीलिंग का खतरा।

HighLights

  1. न्यू अशोक नगर में 50 से अधिक दुकानों पर सीलिंग का खतरा।

  2. डीडीए ने सात दिन में दस्तावेज प्रस्तुत करने का नोटिस जारी किया।

  3. विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने व्यापारियों को अन्याय न होने देने का आश्वासन दिया।

जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड से दिल्ली-नोएडा बार्डर तक सड़क किनारे चल रही दुकानों पर एक बार फिर सीलिंग का खतरा मंडरा रहा है। डीडीए के भूमि प्रबंधन विभाग ने दुकानदारों को सात दिन के भीतर दस्तावेज, अनुमति और डी-सीलिंग आदेश डीडीए को प्रस्तुत करने का नोटिस दिया है। इससे व्यापारियों में रोष और असमंजस की स्थिति बन गई है।

बता दें कि पूर्व में हए सीलिंग के आदेशों के बाद स्थानीय विधायक रविकांत व पार्षद संजीव कुमार सिंह ने केंद्रीय मंत्री हर्ष मल्होत्रा व डीडीए अधिकारियों से बात की थी। हर्ष मल्होत्रा ने डीडीए के आला अधिकारियों से बात की थी, इसके बाद सीलिंग को टाल दिया गया था।

दरअसल, डीडीए का कहना है कि वर्ष 2007 में निगरानी समिति के निर्देश पर इन दुकानों को सील किया गया था, लेकिन बिना अनुमति सील से छेड़छाड़ कर व तोड़कर दोबारा व्यावसायिक गतिविधियां शुरू कर दी गईं। अब फिर से कार्रवाई की तैयारी की जा रही है। डीडीए ने स्पष्ट किया है कि तय समय में जवाब न मिलने पर बिना किसी अतिरिक्त नोटिस के सीलिंग की कार्रवाई की जा सकती है।

स्थानीय व्यापारी मयंक कुमार कहना है कि इससे पहले भी दो बार सीलिंग की कार्रवाई टल चुकी है। वे पिछले 15-20 वर्षों से यहां कारोबार कर रहे हैं और नियमित रूप से कमर्शियल प्रापर्टी टैक्स व जीएसटी समेत सभी कर जमा कर रहे हैं, इसके बावजूद उनके रोजगार पर संकट खड़ा किया जा रहा है। व्यापारियों का कहना है कि उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी समस्या का समाधान निकालेगी।

विधायक बोले, नहीं होने देंगे अन्याय

विधायक रविकांत उज्जैनवाल ने कहा कि गत दो बार से लगातार सीलिंग को टालने के लिए प्रयास किए गए हैं। इसके बाद सीलिंग को टाला गया है। वह अब भी प्रयासरत हैं और केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद हर्ष मल्होत्रा से मिलने का समय मांगा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों की समस्या में वह कदम से कदम मिलाकर उनके साथ खड़े हैं और किसी भी हालत में सीलिंग नहीं होने दी जाएगी।

मधु विहार में पांच दुकानों को किया गया सील

अवैध और नियम विरुद्ध गतिविधियों के खिलाफ निगम की कार्रवाई लगातार जारी है। इसी कड़ी में निगम ने अवैध इमारतों में चल रही व्यावसायिक गतिविधियों पर भी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। मंगलवार को निगम की टीम ने मधु विहार क्षेत्र में नियमों के विरुद्ध संचालित पांच दुकानों को सील करने की कार्रवाई की।

अधिकारियों के मुताबिक, भवनों में स्वीकृत उपयोग के विपरीत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने पर यह कार्रवाई की गई। निगम की कार्रवाई से अवैध निर्माण और अनधिकृत व्यावसायिक गतिविधियां संचालित करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में एमसीडी का बड़ा एक्शन: 41 इमारतें ध्वस्त, 61 सील, अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर