जनता की मांग पर दिल्ली में शुरू हुआ नया बस रूट, अब आनंद विहार का सफर आसान; जानें रूट और टाइमिंग
दिल्ली सरकार ने जनता की मांग पर नए बस रूट शुरू किए हैं, जिसमें दीचाऊकलां से आनंद विहार के लिए 740सी रूट शामिल है। यह रूट पश्चिमी दिल्ली के यात्रियों क ...और पढ़ें
-1781272141590-1781526491176-1781526498495_m.webp)
दिल्ली सरकार ने शुरू किया नया बस रूट। फोटो: आर्काइव
HighLights
दीचाऊकलां से आनंद विहार के लिए नया बस रूट 740सी शुरू
पश्चिमी दिल्ली को आनंद विहार से सीधी कनेक्टिविटी मिलेगी
जनता के सुझावों पर लगातार नए रूट जोड़े जा रहे हैं
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की परिवहन व्यवस्था को बेहतर करने के लिए दिल्ली सरकार ने नई पहल शुरू की है। जिसमें जनता की मांग पर नए बस रूट तैयार किए जा रहे हैं, पिछले कुछ माह में यह प्रयोग लगातार चल रहा है।
इसी प्रक्रिया के तहत अब ढिचाऊकलां से आनंद विहार के लिए नया बस रूट शुरू किया गया है। परिवहन मंत्री डाॅ. पंकज सिंह का कहना है कि इस व्यवस्था को जारी रखा जाएगा, लोग अपने सुझाव दे सकते हैं।
डीटीसी उनका आंकलन कराएगी और रूट अनुकूल मिलने पर बगैर देर किए सेवा शुरू की जाएगी। पिछले तीन माह में 20 से अधिक प्रस्ताव आए हैं, जिसमें से छह से अधिक रूटों पर बदलाव किया गया है। लोग अपने सुझाव परिवहन मंत्री कार्यालय के साथ साथ डीटीसी मुख्यालय भी भेज रहे हैं।
किस नए रूट पर चलेगी बस?
अब नया बस रूट 740सी दीचाऊकलां डिपो और आनंद विहार ISBT के बीच शुरू हुआ है। यह रूट बापरौला, हस्तसाल, विकास नगर, उत्तम नगर, जनकपुरी, खेड़ी बाबा पुल, किरबी प्लेस, राज राइफ लाइन्स, धौलाकुआं, तालकटोरा गार्डन, अाइटीओ, मदर डेयरी और बाल्को अपार्टमेंट्स से होते हुए आनंद विहार आईएसबीटी तक पहुंचेगा।
इस बस रूट को रोजाना सफर करने वालों, छात्रों, नौकरीपेशा लोगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए आसान और किफायती सफर की सुविधा देने के मकसद से तैयार किया गया है। इसके बारे में लोग मांग कर रहे थे।
कितने बजे चलेगी पहली बस?
इस रूट पर पहली बस दोनों ओर से सुबह 6 बजे रवाना होगी और इसके बाद की बसों का संचालन लगभग 45 मिनट के अंतराल पर होगा,इस रूट की आनंद विहार ISBT और आनंद विहार रेलवे टर्मिनल से इसकी सीधी कनेक्टिविटी है।
खबरें और भी
जिससे पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले पूर्वांचल के लोगों को विशेष सुविधा मिल सकेगी। इससे तीन दिन पहले रिहायशी और ग्रामीण-शहरी इलाकों को जोड़ने के लिए नया रूट 806ए और देवी बस रूट D-6606 शुरू किया गया है।
यह भी पढ़ें- दिल्ली-एनसीआर में दिन में छाया अंधेरा, चल रही धूल भरी आंधी
यह भी पढ़ें- सहरसा से दिल्ली जाने वाली वैशाली और गरीब रथ समेत सभी ट्रेनें 2 महीने के लिए फुल, वेटिंग टिकट भी 'रिग्रेट'