Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में महिला यात्री का ट्रॉली बैग चोरी कर फरार चल रहा कैब चालक गिरफ्तार

    Updated: Tue, 26 May 2026 02:03 AM (IST)

    संसद मार्ग थाना पुलिस ने डेढ़ महीने पहले हुई यात्री के सामान चोरी की घटना को सुलझाते हुए कैब चालक जितेंद्र सिंह उर्फ अनुज को गिरफ्तार किया है। आरोपी न ...और पढ़ें

    पुलिस ने सामान चोरी करने का मामला सुलझाते हुए कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया।

    पुलिस ने सामान चोरी करने का मामला सुलझाते हुए कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया।

    HighLights

    1. कैब चालक ने यात्री का ट्रॉली बैग चुराया था।

    2. संसद मार्ग पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

    3. चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त कार बरामद।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। नई दिल्ली जिले की संसद मार्ग थाना पुलिस की टीम ने करीब डेढ़ महीने पहले यात्री का सामान चोरी करने का मामला सुलझाते हुए कैब चालक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान गौतमबुद्ध नगर के जितेन्द्र सिंह उर्फ अनुज के रूप में हुई है। आरोपित के कब्जे से युवती का सामान और वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली गई है।

    उपायुक्त सचिन शर्मा के मुताबिक वेस्ट पटेल नगर में रहने वाली आस्था अवस्थी ने 11 अप्रैल को गुरुद्वारा बंगला साहिब जाने के लिए ओला कैब बुक की थी। वह कैब से गुरुद्वारा पहुंचीं और नीचे उतर गईं। आरोप है कि इसी दौरान कैब ड्राइवर युवती का ट्राली बैग लेकर मौके से फरार हो गया।

    पुलिस ने करीब सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली

    युवती ने मामले की शिकायत संसद मार्ग थाने में दी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन के दौरान पुलिस ने करीब सौ से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। साथ ही तकनीकी सर्विलांस और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई गई। पुलिस ने ओला कंपनी से भी संबंधित जानकारी हासिल की। आरोपित तक पहुंचने के लिए कई संभावित ठिकानों पर छापेमारी की गई।

    लगातार जांच के बाद पुलिस ने आरोपित की पहचान जितेंद्र सिंह उर्फ अनुज के रूप में की। आरोपित मूल रूप से यूपी के एटा जिले का रहने वाला है। वह ओला कैब चलाता था और जिस वैगन-आर कार का इस्तेमाल वारदात में किया गया, वह उसके भाई की थी।

    खबरें और भी

    पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सामान चोरी करने की बात कबूल कर ली। आरोपित की निशानदेही पर युवती का ट्राली बैग, एक छोटा बैग, करीब 25 जोड़ी कपड़े और दो जोड़ी जूते बरामद किए गए। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल वैगन-आर कार भी जब्त कर ली है।

    यह भी पढ़ें- दिनभर ताप, रात में तबाही: भागलपुर में आंधी-बारिश के बाद ब्लैकआउट, सड़क-रेलमार्ग बाधित; कई मकान धराशायी