Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Fire: आवाज लगाई, छत पर गए और दीवार तोड़ी..., पालम में फायर ब्रिगेड से पहले पड़ोसियों ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

    Updated: Wed, 18 Mar 2026 11:20 AM (GMT+05:30)

    नई दिल्ली के साधनगर, पालम क्षेत्र में बुधवार सुबह एक चार मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में अब तक 7 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं, जबकि ...और पढ़ें

    HighLights

    1. नई दिल्ली के साधनगर में चार मंजिला इमारत में आग।

    2. अग्निकांड में अब तक 7 लोगों के शव बरामद।

    3. पड़ोसियों ने फायर ब्रिगेड से पहले चलाया बचाव अभियान।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। पालम थाना क्षेत्र स्थित साधनगर में बुधवार सुबह करीब सात बजे एक चार मंजिला इमारत में आग लग गई। अभी तक इमारत में आग लगने से 7 लोगों की मौत हो चुकी है। 

    इस भयावह हादसे में किस तरह घर के लोगों को उनके पड़ोसियों ने बचाने की कोशिश वह किसी का भी दिल पिघला सकता है। शायद ऐसे ही पड़ोसियों के लिए कहा गया है कि अच्छा पड़ोसी कई रिश्तेदारों से बढ़कर होता है।

    palamfire

    हादसे की कहानी पड़ोसी की जुबानी

    बता दें कि यह घर राजेंद्र कश्यप का है और इस चार मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर पर कॉस्मेटिक की दुकान थी और ऊपर के फ्लोर्स पर परिवार रहता था।

    इनके एक पड़ोसी हैं योगेश शर्मा उन्होंने बताया कि 'उनका बेटा रोज सुबह फ्लाईओवर से बस पकड़ता है। आज जब वह कॉलेज के लिए निकला तो करीब 6.40 उसका फोन आया कि पापा इनके घर में आग लग गई है। यह खबर सुनते ही मैं दौड़ा और अपने पिता को 102 नंबर पर कॉल करने को कहा।'

    वह आगे बोले, 'वहां पिताजी 102 नंबर पर कॉल किया और जब मैं यहां पहुंचा तो देखा कि आग बहुत तेज लग गई थी। मैंने जोर से परिवार को आवाज लगाई कि आप लोग छत पर चले जाइए। कुछ देर बाद एक आवाज आई कि वहां काफी धुआं भरा हुआ है।'

    DelhiPalamFire

    'बगल की छत पर पहुंच तोड़ी दीवार'

    'इसके बाद हमलोग साथ वाले मकान से छत पर गए लेकिन आग इतनी ज्यादा फैल गई थी कि हमें उसे बुझाने में भी बहुत परेशानी हो रही थी। फिर हमने दीवार तोड़ी, इस सारे प्रॉसेस में दो घंटे लग गए थे।'

    खबरें और भी

    उन्होंने बताया कि इसके बाद फायर ब्रिगेड आई और सात के करीब लोगों को निकाला। इससे पहले तीन लोग इमारत से नीचे कूद गए थे। किसी के हाथ में फ्रैक्चर है किसी को कहीं चोट लगी है।

    DelhiPalamFire1

    उन्होंने बताया, 'एक छोटा बच्चा जो करीब एक साल का है वो दूसरी मंजिल से नीचे कूद गया था। एक परिवार का बेटा भी वहां से जंप किया। एक छत से पीछे वाले मकान की छत पर कूदा था, जिसका हाथ जल गया था। उसे मैंने यहां बैठाया फिर मैं ऊपर भागा। यह परिवार 15-17 लोगों का परिवार है।'

    यह भी पढ़ें- 45 मिनट की देरी भारी पड़ी, फायर ब्रिगेड समय पर आती तो बच सकती थीं 7 जानें; बच्चों को पहली मंजिल से फेंककर बचाया

    यह भी पढ़ें- दिल्ली के साध नगर में 4 मंजिला इमारत में लगी आग, 3 बच्चों समेत एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत