Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में आधी रात को मुठभेड़, बिल्डर से रंगदारी मांगकर फायरिंग करने वाला पवन पहलवान गिरफ्तार

    Updated: Tue, 07 Jul 2026 08:51 AM (IST)

    दिल्ली के नबी करीम में बिल्डर से रंगदारी मांगने और फायरिंग करने वाले बदमाश पवन पहलवान को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। ...और पढ़ें

    दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपित के दोनों पैरों पर लगी गोली।

    दिल्ली पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपित के दोनों पैरों पर लगी गोली।

    HighLights

    1. रंगदारी के लिए बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार

    2. पवन पहलवान ने पुलिस टीम पर फायरिंग की, मुठभेड़ में घायल।

    3. मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ ने नबी करीम से दबोचा।

    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी के नबी करीम इलाके में रंगदारी के लिए बिल्डर के ऑफिस पर फायरिंग करने वाले बदमाश को देर रात मध्य जिले की स्पेशल स्टाफ ने मुठभेड़ के बाद दबोच लिया है।

    आरोपित पवन पहलवान ने पकड़े जाने से बचने के लिए पुलिस टीम पर फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपित दोनों पैरों पर गोली लगने से घायल हो गया। फिलहाल, इलाज के लिए उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।