विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पीतमपुरा में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने लाइसेंसी रिवाल्वर से की आत्महत्या, बीमारी से थे परेशान

Published: Tue, 07 Apr 2026 11:26 PM (IST)

पीतमपुरा में 80 वर्षीय उमराव सिंह ने मंगलवार सुबह लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में ...और पढ़ें

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने किया सुसाइड। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

बीमारी से परेशान बुजुर्ग ने किया सुसाइड। (एआई से निर्मित ग्राफिक्स)

HighLights

  1. 80 वर्षीय उमराव सिंह ने पीतमपुरा में की आत्महत्या।

  2. लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी, सुसाइड नोट नहीं।

  3. अस्थमा और नसों की बीमारी से थे डिप्रेशन में।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। पीतमपुरा इलाके में 80 वर्षीय बुजुर्ग ने मंगलवार की सुबह अपने ही कमरे में लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। मृतक के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

शुरुआती जांच में पता चला कि बुजुर्ग अस्थमा और नसों की बीमारी के कारण लंबे समय डिप्रेशन में थे। वह पहले रियल एस्टेट का कारोबार करते थे, अब उनके दोनों बेटे इस कारोबार को करते हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिवार वालों से पूछताछ कर रही है। मृतक की शिनाख्त उमराव सिंह के रूप में हुई है।

बुजुर्ग को मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा हुआ देखा

बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह मंगोलपुरी थाना पुलिस को पीतमपुरा के सुविधा कुंज में रहने वाले एक बुजुर्ग के खुदकुशी करने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने एक बुजुर्ग को मृत अवस्था में बिस्तर पर पड़ा हुआ देखा। पास ही लाइसेंसी रिवाल्वर पड़ा हुआ था।

उनके पास से पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। छानबीन में पता चला कि सुबह में उनकी बहू नाश्ता लेकर उनके कमरे में आई थी, तब उन्होंने देखा कि उमराव सिंह ने कनपटी में गोली मार ली है। उन्होंने घटना के बारे में बेटों को बताया। उसके बाद पुलिस को घटना की जानकारी दी गई।

पत्नी का 2013 में कैंसर के कारण निधन हो गया था

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि जांच में पता चला है कि उमराव सिंह मूलरूप से बाहरी दिल्ली के सुल्तानपुर माजरा गांव के रहने वाले थे। वह पहले रियल एस्टेट का कारोबार करते थे। उनके दोनों बेटे रियल एस्टेट के व्यवसाय में हैं और बेटियों की शादी हो चुकी है। उनकी पत्नी का 2013 में कैंसर के कारण निधन हो गया था।

परिवार वालों ने बताया कि वह अस्थमा से पीड़ित थे और नसों से संबंधित समस्याओं से भी जूझ रहे थे। जिसकी वजह से वह काफी तनाव में रहते थे। पुलिस को आशंका है कि बीमारी से परेशान होकर उन्होंने यह कदम उठाया है। पुलिस ने उनके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की छानबीन कर रही है।

यह भी पढ़ें- पूर्वी दिल्ली में फर्जी नो-एंट्री परमिट पर बड़ी कार्रवाई, चालक गिरफ्तार; वाहन जब्त

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।