Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण, उत्तर भारत में खुलेंगे विकास के द्वार

    Updated: Tue, 14 Apr 2026 07:09 AM (GMT+05:30)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किया, जिससे दिल्ली से देहरादून का यात्रा समय घटकर मात्र ढाई घंटे रह जाएगा। यह परि ...और पढ़ें

    पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण। (AI Generated Image)

    पीएम मोदी आज करेंगे दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण। (AI Generated Image)

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंगलवार को दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे। इस परियोजना से उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश समेत पूरे उत्तर भारत में गति, शक्ति व प्रगति के नये द्वार खुलेंगे।

    एक्सप्रेसवे चहुंमुखी विकास को नई गति देगा। यह परियोजना देवभूमि की उन्नति का नया अध्याय लिखेगी।

    नए एक्सप्रेसवे से दिल्ली की यात्रा का समय घटकर महज ढाई घंटे रह जाएगा। वहीं, उत्तराखंड को दिल्ली-एनसीआर सहित उत्तर भारत के लगभग 25 बड़े आर्थिक केंद्रों से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री दोपहर 12 बजे देहरादून के मेजर जसंवत सिंह मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे।

    स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण स्थगित

    पीएम मोदी को टिहरी स्थित टीएचडीसी के एक हजार मेगावाट विद्युत उत्पादन क्षमता के वेरियेबल स्पीड पंप स्टोरेज प्लांट का लोकार्पण भी करना था, लेकिन सोमवार देर शाम यह कार्यक्रम फिलहाल स्थगित कर दिया गया है।

    प्रधानमंत्री मंगलवार सुबह करीब साढ़े दस बजे सहारनपुर (उप्र) के गणेशपुर पहुंचेंगे और दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे।

    यह भी पढ़ें- विकास का नया प्रतीक! उंगलियों पर गिन लें दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के फायदे, पीएम मोदी करेंगे लोकार्पण

    यह भी पढ़ें- दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर वाहनों के लिए स्पीड लिमिट तय, परिवहन विभाग ने जारी की गाइडलाइन

    केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी समारोह में उपस्थित रहेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री सड़क मार्ग से देहरादून के मेजर जसवंत सिंह मैदान पहुंचेंगे और यहां जनसभा को संबोधित करेंगे।

    दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे से उत्तराखंड के साथ यूपी में भी उद्योग, कृषि, पर्यटन और सेवा क्षेत्र को नई ऊर्जा और विस्तार मिलेगा। यह एक्सप्रेसवे उत्तराखंड को पारंपरिक पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था से आगे बढ़ाकर विकास के नए माडल के तौर पर स्थापित करेगा।

    विकास को मिलेगी नई दिशा

    यह एक्सप्रेसवे स्थानीय अर्थव्यवस्था, विकास व संभावनाओं को नई दिशा देने वाला साबित होगा। पर्यटन, ट्रांसपोर्ट, होटल, निर्माण और सेवा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

    हरिद्वार और ऋषिकेश तक आसान पहुंच से चारधाम यात्रा में लगने वाला समय घटेगा और जाम की समस्या कम होगी। इससे यात्रा प्रबंधन बेहतर होगा और श्रद्धालुओं की संख्या में वृद्धि संभव है।

    एक नजर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे

    परियोजना की मुख्य जानकारी

    • कुल लंबाई : करीब 210-213 किमी
    • यात्रा समय : 6 घंटे से घटकर मात्र 2.5 घंटे
    • अधिकतम गति : 100 किमी/घंटा (कारों के लिए)
    • लागत : लगभग 12,000 - 13,000 करोड़ रुपये
    • लेन : 6 लेन (कुछ हिस्सों में 12 लेन)

    रूट

    • दिल्ली (अक्षरधाम) → बागपत → शामली → सहारनपुर → देहरादून
    • मुख्य शहर: बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर
    • राज्यों को जोड़ता है: दिल्ली - उत्तर प्रदेश - उत्तराखंड

    खास फीचर्स

    •  एलिवेटेड सेक्शन (एशिया का सबसे लंबा वन्यजीव एलिवेटेड कॉरिडोर - 12 किमी)
    •  वन्यजीव अंडरपास और इको-फ्रेंडली डिजाइन (राजाजी नेशनल पार्क क्षेत्र)
    •  टनल (डाटकाली मंदिर क्षेत्र में)
    •  आधुनिक इंटरचेंज, सर्विस लेन और फ्लड-प्रूफ पिलर्स
    •  पर्यावरण अनुकूल निर्माणॉ

    यह भी पढ़ें- पुश्ता रोड का जाम होगा खत्म और फर्राटे भरेंगे वाहन, दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने दी बड़ी राहत

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- एक मकान ने रोक दी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे की रफ्तार, करोड़ों के एक्सप्रेसवे पर भारी पड़ा किसान