Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली: पिंक लाइन बनी देश की पहली रिंग मेट्रो, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने किया उद्घाटन

    Updated: Mon, 09 Mar 2026 06:33 AM (IST)

    प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली मेट्रो की पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर का उद्घाटन किया, जिससे यह देश की पहली रिंग मेट्रो बन गई, जिसकी कुल लंबाई ...और पढ़ें

    एआई जनरेटेड

    एआई जनरेटेड

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मेट्रो के चौथे चरण के अंतर्गत नवनिर्मित पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर कारिडोर का उद्घाटन किया। यह पहले से संचालित मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है।

    इसके शुरू होने से पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर हो गई। यह देश का पहला रिंग मेट्रो नेटवर्क है। अब इस पर पूरी तरह से मेट्रो का संचालन शुरू हो गया है।

    इसके साथ ही मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम विस्तार परियोजना के दीपाली चौक-मजलिस पार्क कारिडोर का भी उद्घाटन हुआ। उन्होंने पांच (ए) के अंतर्गत तीन कारिडोर का शिलान्यास भी किया। मेट्रों परियोजनाओं की कुल लागत 18300 करोड़ रुपये है।

    मजलिस पार्क-मौजपुर बाबरपुर कॉरिडोर

    -लंबाईः12.318 किमी
    -स्टेशनः मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर- सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर आठ मेट्रो स्टेशन हैं।
    -इन दोनों कारिडोर के शुरू होने से नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से बाहरी दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर हो गई है।

    दीपाली चौक-मजलिस पार्क कॉरिडोर

    -लंबाईः 9.92 किमी
    -स्टेशनः दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा- प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा व मजलिस पार्क सात मेट्रो स्टेशन होंगे। मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़ व मजलिस पार्क इंटरचेंज स्टेशन होगा। इसके शुरू होने से मजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर हो गई है।

    मेट्रो के तीन कॉरिडोर की आधारशिला रखी गई

    मेट्रो फेज- पांच(ए) में 16 किलोमीटर की लंबाई वाले तीन नए कॉरिडोर विकसित किए जाएंगे, जिनमें 13 मेट्रो स्टेशन शामिल होंगे। वर्ष 2028 तक परियोजना पूरी होगी और इसकी अनुमानित लागत 12,014.91 करोड़ रुपये है।

    खबरें और भी

    Metro

    आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर

    लंबाईः 9.913 किमी
    लागतः 9,570.40 करोड़ रुपये
    मेट्रो स्टेशनः आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, बड़ौदा हाउस, इंडिया गेट, वार मेमोरियल-हाई कोर्ट, भारत मंडपम, और इंद्रप्रस्थ स्टेशन होंगे।
    -यह कारिडोर सेंट्रल विस्टा क्षेत्र से होकर गुजरेगा और सभी कर्तव्य भवनों को जोड़ेगा।

    एरोसिटी- इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल1 कॉरिडोर

    लंबाईः 2.263 किमी
    लागत 1,419.64 करोड़ रुपये
    मेट्रो स्टेशनः एरोसिटी व एअरपोर्ट टर्मिनल-1
    -इससे एरोसिटी से टर्मिनल-1 जाना आसान होगा। साथ ही एअरपोर्ट के तीनों टर्मिनल भी मेट्रो रूट से आपस में जुड़ जाएंगे।

    तुगलकाबाद कालिंदी कुंज कॉरिडोर

    लंबाईः 3.9 किलोमीटर
    लागत 1,024.87 करोड़ रुपये
    स्टेशनः तुगलकाबाद और कालिंदी कुंज

    इससे दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साथ ही नोएडा व फरीदबाद के बीच आना जाना आसान होगा।

    सरकारी कर्मचारियों को मिला आधुनिक आवास

    प्रधानमंत्री ने सरोजनी नगर और कस्तूरबा नगर में सात जनरल पूल रेजिडेंशियल अकोमोडेशन (जीपीआरए) कालोनियों में 2722 फ्लैट और नेताजी नगर में जनरल पूल आफिस अकोमोडेशन (जीपीओए) परिसर का उद्घाटन किया। महिला आवंटियों को चाबी सौंपी। उन्होंने नेताजी नगर, श्रीनिवासपुरी और कस्तूरबा नगर में सात जीपीआरए कालोनियों में 6632 फ्लैट और सरोजनी नगर में भारत बिजनेस पार्क वाणिज्यिक परिसर के निर्माण के लिए आधारशिला रखा।

    यह भी पढ़ें- मजलिस पार्क-दीपाली चौक मेट्रो का सफर शुरू, यात्रियों ने नई ट्रेन के साथ लगाई सेल्फी; जश्न जैसा माहौल

    स्व-वित्तपोषण माडल पर विकसित सरकारी कर्मियों के लिए आधुनिक बहुमंजिला आवासीय परिसर व वाणिज्यिक परिसर में सौर ऊर्जा, जीरो डिस्चार्ज सिस्टम और कूड़ा निस्तारण की स्मार्ट सुविधा उपलब्ध है। इन परियोजनाओं पर 15200 करोड़ रुपये खर्च होंगे।