PM माेदी करेंगे AI सुपरकंप्यूटर 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन, 8 अगस्त को होगा IIT दिल्ली के 57वां दीक्षा समारोह
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अगस्त को IIT दिल्ली के 57वें दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 3036 विद्यार्थियों को संबोधित करेंगे। इस ...और पढ़ें

पीएम मोदी करेंगे एआई कंप्यूटर परम प्रज्ञा का उद्घाटन। फोटो: आर्काइव
HighLights
पीएम मोदी 8 अगस्त को IIT दिल्ली दीक्षा समारोह में
3036 विद्यार्थियों को डिग्री, गोल्ड मेडल प्रदान किए जाएंगे
AI सुपरकंप्यूटिंग सुविधा 'परम प्रज्ञा' का उद्घाटन भी
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। IIT दिल्ली का 57वां दीक्षा समारोह इस बार केवल डिग्री वितरण तक सीमित नहीं रहेगा। संस्थान के सोनीपत परिसर में तैयार AI आधारित हाई परफार्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन भी समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ऑनलाइन करेंगे।
प्रधानमंत्री आठ अगस्त को आयोजित दीक्षा समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होकर 3000 से अधिक स्नातक विद्यार्थियों, परास्नातक विद्यार्थियों और शोधार्थियों को संबोधित करेंगे। समारोह में कुल 3036 विद्यार्थियों को विभिन्न कार्यक्रमों की डिग्रियां प्रदान की जाएंगी।
IIT दिल्ली के निदेशक प्रो. रंगन बनर्जी ने शुक्रवार को बताया कि समारोह में प्रधानमंत्री संस्थान के प्रतिष्ठित पदक भी प्रदान करेंगे। इनमें प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल, डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल, शंकर दयाल शर्मा गोल्ड मेडल और परफेक्ट 10 गोल्ड मेडल शामिल हैं।
इस वर्ष कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग के बीटेक छात्र अक्षत सिंघल और आदित्य प्रकाश को प्रेसिडेंट्स गोल्ड मेडल दिया जाएगा। गणित एवं कंप्यूटिंग के बीटेक छात्र अनिकेत आनंद को डायरेक्टर्स गोल्ड मेडल मिलेगा।
587 पीएचडी शोधार्थी भी होंगे शामिल
दीक्षा समारोह में 587 पीएचडी शोधार्थियों समेत 1049 बीटेक, 567 एमटेक, 248 एमबीए और 243 एमएस विद्यार्थियों को डिग्री दी जाएगी। इसके अलावा एमएस (रिसर्च), मास्टर आफ पब्लिक पालिसी, मास्टर ऑफ डिजाइन, एमए इन कल्चर, सोसायटी एंड थाट सहित अन्य कार्यक्रमों के विद्यार्थी भी डिग्री प्राप्त करेंगे।
खबरें और भी
शोध और नवाचार पर भी संस्थान का जोर
IIT दिल्ली ने पिछले वित्त वर्ष में करीब 600 करोड़ रुपये के प्रायोजित शोध एवं कंसल्टेंसी प्रोजेक्ट किए हैं। संस्थान के पास वर्तमान में 1871 बौद्धिक संपदा परिसंपत्तियां हैं, जिनमें 1756 पेटेंट शामिल हैं।
पिछले एक वर्ष में 196 पेटेंट दाखिल किए गए, 26 लाइसेंसिंग समझौते हुए और 26 नए स्टार्टअप को संस्थान के फाउंडेशन फार इनोवेशन एंड टेक्नोलाजी ट्रांसफर के माध्यम से इनक्यूबेट किया गया।
इसके साथ ही IIT दिल्ली ने देश के 18 एनआइटी के साथ शैक्षणिक और शोध सहयोग के लिए समझौते किए हैं। इसके तहत विद्यार्थियों और शिक्षकों को संयुक्त शोध, अकादमिक आदान-प्रदान और शोध सुविधाओं के साझा उपयोग के अवसर मिलेंगे।