Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मजलिस पार्क-मौजपुर से दिल्ली बनी 'रिंग मेट्रो' वाली पहली राजधानी, PM नरेंद्र मोदी 8 मार्च को करेंगे उद्घाटन

    Updated: Thu, 05 Mar 2026 09:49 PM (IST)

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 मार्च को दिल्ली में दो महत्वपूर्ण मेट्रो कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। इनमें मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर शामिल है, जिससे दिल्ल ...और पढ़ें

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दोनों कारिडोर का उद्घाटन करेंगे।

     मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दोनों कारिडोर का उद्घाटन करेंगे।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी में लोगों की आवाजाही को सुगम बनाने के लिए मेट्रो, रेल व सड़क मार्ग से संबंधित कई परियोजनाओं पर काम चल रहा है। इनमें मेट्रो के चौथे चरण में मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम विस्तार परियोजना के दीपाली चौक (पीतमपुरा) से मजलिस पार्क तक एलिवेटेड कारिडोर और पिंक लाइन पर मजलिस पार्क-मौजपुर कारिडोर का काम पूरा हो गया है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि आठ मार्च को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इन दोनों कारिडोर का उद्घाटन करेंगे।

    कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक

    सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि मजलिस पार्क-मौजपुर कॉरिडोर के उद्घाटन होने से राजधानी का पहला रिंग मेट्रो नेटवर्क शुरू हो जाएगा। साथ ही, दिल्ली मेट्रो के फेज- पांच (ए) के अंतर्गत तीन नए कारिडोर के निर्माण का शिलान्यास भी किया जाएगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि इन मेट्रो परियोजनाओं की कुल लागत 18,300 करोड़ रुपये से अधिक है और इनसे दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन को और अधिक सुदृढ़ बनाने में मदद मिलेगी। उद्घाटन समारोह आठ मार्च को सुबह बुराड़ी स्थित निरंकारी मंडल के सामने डीडीए उत्सव स्थल तीन में आयोजित होगा।

    मजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किमी हो जाएगी

    मेट्रो के चौथे चरण में मजेंटा लाइन पर जनकपुरी पश्चिम-आरके आश्रम विस्तार परियोजना के दीपाली चौक (पीतमपुरा) से मजलिस पार्क तक 9.92 किलोमीटर का एलिवेटेड मेट्रो कारिडोर बनकर तैयार है। इस हिस्से में दीपाली चौक, मधुबन चौक, उत्तरी पीतमपुरा- प्रशांत विहार, हैदरपुर गांव, हैदरपुर बादली मोड़, भलस्वा व मजलिस पार्क सात मेट्रो स्टेशन होंगे। मधुबन चौक, हैदरपुर बादली मोड़ व मजलिस पार्क इंटरचेंज स्टेशन होगा। इसके शुरू होने से मजेंटा लाइन की कुल लंबाई 49 किलोमीटर हो जाएगी।

    बाहरी दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी

    पिंक लाइन पर 12.318 किलोमीटर लंबा मजलिस पार्क-मौजपुर काॅरिडोर भी बन गया है। इस कारिडोर पर मजलिस पार्क, बुराड़ी, झड़ौदा माजरा, जगतपुर-वजीराबाद, सूरघाट, नानकसर- सोनिया विहार, खजूरी खास, भजनपुरा, यमुना विहार और मौजपुर-बाबरपुर आठ मेट्रो स्टेशन हैं। यह पहले से संचालित मजलिस पार्क-शिव विहार पिंक लाइन का हिस्सा है। इसके शुरू होने से पिंक लाइन की कुल लंबाई 71.56 किलोमीटर हो जाएगी। यह देश की पहला रिंग मेट्रो होगी। इन दोनों कारिडोर के शुरू होने से नोएडा, गाजियाबाद और पूर्वी दिल्ली से बाहरी दिल्ली की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी।

    खबरें और भी

    फेज-पांच (ए) के तीन कारिडोर का शुरू होगा निर्माण कार्य

    • आरके आश्रम मार्ग-इंद्रप्रस्थ काॅरिडोर : मजेंटा लाइन पर बनने वाले इस कारिडोर की कुल लंबाई 9.913 किलोमीटर है। इस पर नौ मेट्रो स्टेशन आरके आश्रम मार्ग, शिवाजी स्टेडियम, केंद्रीय सचिवालय, कर्तव्य भवन, बड़ौदा हाउस, इंडिया गेट, वार मेमोरियल-हाई कोर्ट, भारत मंडपम और इंद्रप्रस्थ होंगे। यह कारिडोर सेंट्रल विस्टा क्षेत्र से होकर गुजरेगा और सभी कर्तव्य भवनों को जोड़ेगा।
    • एरोसिटी-इंदिरा गांधी एयरपोर्ट टर्मिनल1 कारिडोर : गोल्डन लाइन पर 2.263 किमी लंबे इस कारिडोर पर एरोसिटी व एअरपोर्ट टर्मिनल-1 स्टेशन होंगे। इससे एरोसिटी से टर्मिनल-1 जाना आसान होगा। साथ ही एअरपोर्ट के तीनों टर्मिनल भी मेट्रो रूट से आपस में जुड़ जाएंगे।
    • तुगलकाबाद-कालिंदी कुंज काॅरिडोर : गोल्डन लाइन के इस कारिडोर की कुल लंबाई 3.9 किलोमीटर है। इसपर सरिता विहार डिपो, मदनपुर खादर और कालिंदी कुंज स्टेशन बनेंगे। इससे दक्षिण और दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के साथ ही नोएडा व फरीदबाद के बीच आना जाना आसान होगा।

    मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि विकसित दिल्ली का संकल्प पूरा करने में इन परियोजनाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। राजधानी में सार्वजनिक परिवहन प्रणाली का विस्तार। प्रदूषण रोकथाम में मदद मिलेगी। एनसीआर के शहरों को लाभ होगा। फरीदाबाद और बल्लभगढ़ में रहने वाले वायलेट लाइन के माध्यम से तुगलकाबाद पहुंचकर गोल्डन लाइन से सीधे आइजीआइ एयरपोर्ट टर्मिनल एक तक जा सकेंगे। वहीं, नोएडा के यात्री मजेंटा लाइन से कालिंदी कुंज पहुंचकर गोल्डन लाइन के माध्यम एयरपोर्ट और दक्षिणी दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों तक आसानी से यात्रा कर सकेंगे।

    यह भी पढ़ें- लद्दाख बुद्ध विहार को CM रेखा गुप्ता ने दी फुटओवर ब्रिज की सौगात, बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए खास होगी सुविधा

    यह भी पढ़ें- 'होली के रंगों में घुलेगा दिल्ली का विकास और भाईचारा', CM रेखा गुप्ता ने दिल्लीवालों को दी शुभकामनाएं

    यह भी पढ़ें- 'दिल्ली के विकास कार्यों में आएगी तेजी', होली मिलन समारोह में बोलीं सीएम रेखा गुप्ता