Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    कौन हैं प्रवेश वाही, जिन्हें BJP ने सौंपी MCD की कमान? पार्षद से मेयर पद तक के सफर की पूरी कहानी

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 04:34 PM (IST)

    Delhi New Mayor: दिल्ली नगर निगम के मेयर चुनाव में भाजपा के प्रवेश वाही ने जीत हासिल की है। तीन बार के पार्षद वाही का राजनीतिक सफर विश्व हिंदू परिषद स ...और पढ़ें

    निगम सदन में मेयर पद पर जीत के बाद विक्ट्री का साइन दिखाते प्रवेश वाही।

    निगम सदन में मेयर पद पर जीत के बाद विक्ट्री का साइन दिखाते प्रवेश वाही।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। Delhi New Mayor : दिल्ली नगर निगम के चुनाव और मतगणना बुधवार (29 अप्रैल) को संपन्न हुई। इसमें दिल्ली को नया मेयर मिल गया है। भाजपा मेयर पद के प्रत्याशी प्रवेश वाही (Pravesh Wahi) ने जीत बड़ी दर्ज की है। वह तीन बार पार्षद रह चुके हैं। आइए जानते हैं कि प्रवेश वाही का राजनीतिक सफर कैसा रहा...

    प्रवेश वाही का राजनीतिक जीवन विश्व हिंदू परिषद के खंड प्रमुख से शुरू हुआ था। बाद में वह भाजपा मंडल अध्यक्ष और युवा मोर्चा में भी रहे। वाही पहला चुनाव 2007 में जीते थे। इसके बाद 2012 और फिर 2022 में वह रोहिणी वार्ड से निगम पार्षद चुनकर आए।

    WhatsApp Image 2026-04-29 at 2.42.38 PM

    इससे पहले वह निगम में निर्माण समिति के चेयरमैन भी रहे हैं और जोन चेयरमैन की जिम्मेदारी भी निभाई है। वह निगम की सर्वोच्च स्थायी समिति के भी चेयरमैन पूर्वकालिक उत्तरी निगम में वर्ष 2016-17 में रहे।

    पाकिस्तान से आकर बसा था परिवार

    वाही का परिवार आजादी के समय पाकिस्तान के रावलपिंडी से उरी में आकर बस गया था। बाद में वह दिल्ली आकर बस गए। वाही पंजाबी समुदाय से आते हैं। वह 2007, 2012 और 2022 में तीसरी बार रोहिणी वार्ड चुनाव जीतकर आए थे। 

    किसे कितने वोट मिले?

    • भाजपा को 156
    • कांग्रेस को 9
    • 165 कुल वोट पड़े

    उल्लेखनीय है कि भाजपा के पास मेयर बनाने के लिए जरूरी वोटों से संख्याबल ज्यादा था और कांग्रेस के पास मात्र 9 पार्षद थे। जबकि आम आदमी पार्टी के पास 105 (100 पार्षद, 2 राज्यसभा सदस्य, 3 विधायक) थे, लेकिन पार्टी ने इस चुनाव से दूरी बनाई और पार्षद सदन में अनुपस्थित रहे। 

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- MCD Mayor Election: दिल्ली को मिला नया मेयर, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही जीते