Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    MCD Mayor Election: दिल्ली को मिला नया मेयर, भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही जीते

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 05:31 PM (IST)

    दिल्ली मेयर चुनाव के लिए नगर निगम सदन की बैठक में मतदान के बाद मतगणना पूरी हो चुकी है। इसमें भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वाही ने बड़ जीत दर्ज की है। ...और पढ़ें

    दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर प्रवेश वाही व उपमाहापौर मोनिका पंत। फोटो- जागरण

    दिल्ली के नवनिर्वाचित महापौर प्रवेश वाही व उपमाहापौर मोनिका पंत। फोटो- जागरण

    HighLights

    1. आम आदमी पार्टी के पार्षद मतदान से अनुपस्थित रहे

    2. मेयर चुनाव में भाजपा को 156 और कांग्रेस को 9 वोट मिले


    जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम को बुधवार को नया मेयर मिल गया है। 29 अप्रैल को हुए चुनाव में भाजपा ने मेयर और उप मेयर दोनों पदों पर जीत दर्ज की है। मेयर पद पर भाजपा के प्रवेश वाही ने बड़ी जीत दर्ज की है जबकि उप मेयर पद पर भाजपा की मोनिका पंत ने जीत हासिल की है।

    मेयर पद के लिए कुल 165 वोट पड़े, जिनमें भाजपा को 156 और कांग्रेस को 9 वोट मिले। मतदान के दौरान सदन की बैठक से आम आदमी पार्टी (आप) के पार्षद सदन से अनुपस्थित रहे। मतगणना से पहले ही भाजपा के प्रत्याशी प्रवेश वाही की जीत लगभग तय मानी जा रही थी, क्योंकि भाजपा के पास मेयर बनाने के लिए जरूरी वोटों से ज्यादा संख्या थी। 

    WhatsApp Image 2026-04-29 at 2.42.38 PM

    मेयर चुनाव में जीत के बाद भाजपा नेताओं के साथ विक्ट्री का साइन दिखाते प्रवेश वाही।

    सफाई व्यवस्था में सुधार करेंगे: प्रवेश वाही 

    मेयर बनने के बाद प्रवेश वाही ने सीएम रेखा गुप्ता और प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीरेंद्र सचदेवा का आभार जताया और कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार करेंगे। कूड़े के पहाड़ तय समय सीमा में खत्म होंगे। जो जो लीकेज निगम में है उसे बंद किया जाएगा। व्यावसायिक गतिविधियों को लेकर जो सर्वे हो रहा उसमें भय का माहौल है। लोग घबराये नहीं वह केवल सर्वे है। कोई सीलिंग नहीं होंगी।

    किसे कितने वोट मिले?

    • भाजपा को 156
    • कांग्रेस को 9
    • 165 कुल वोट पड़े

    कौन जीता डिप्टी मेयर का चुनाव?

    कांग्रेस प्रत्याशी ने के नाम वापस लेने के बाद डिप्टी मेयर पद पर भाजपा प्रत्याशी मोनिका पंत निर्विरोध निर्वाचित हुईं। 

    खबरें और भी

    WhatsApp Image 2026-04-29 at 2.56.24 PM

    मतदान करती रास सदस्य स्वाति मालीवाल साथ अन्य।

    मेयर चुनाव लड़ रही कांग्रेस के पास वर्तमान में केवल नौ सदस्य थे, बीजेपी प्रत्याशी का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी मोहम्मद जरीफ से था। पहले सांसद फिर विधायकों ने मतदान में हिस्सा लिया। मालूम हो कि चुनाव के लिए 23 अप्रैल तक नामांकन हुए थे। भाजपा के महापौर पद के प्रत्याशी प्रवेश वाही तीन बार के पार्षद हैं और मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता की पसंद हैं। 

    मतदान करने वाले सदस्य

    • 250 पार्षद
    • 7 लोकसभा सांसद
    • 3 राज्यसभा सदस्य
    • 14 विधानसभा से मनोनीत विधायक

    दलवार संख्याबल

    • भाजपा: 142 (123 पार्षद, 7 लोकसभा सांसद, 1 राज्यसभा सदस्य, 10 विधायक)
    • कांग्रेस: 9 पार्षद
    • आप: 105 (100 पार्षद, 2 राज्यसभा सदस्य, 3 विधायक)
    • इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी: 15
    • निर्दलीय: 2
    • रिक्त: 1

    बहुमत का आंकड़ा

    महापौर चुनाव जीतने के लिए चाहिए: 137

    यह भी पढ़ें- Delhi Mayor Election: बहुमत के बावजूद भाजपा की सतर्कता, पार्षदों को दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी

    यह भी पढ़ें- दिल्ली मेयर चुनाव में AAP की एंट्री, BJP के नाराज पार्षदों से बंधी आस; पार्टी बोली- जीतने के लिए उतरेंगे