Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Mayor Election: बहुमत के बावजूद भाजपा की सतर्कता, पार्षदों को दी गई मतदान प्रक्रिया की जानकारी

    Updated: Wed, 29 Apr 2026 05:23 AM (IST)

    दिल्ली महापौर चुनाव में भाजपा बहुमत में होने के बावजूद सतर्क है। पार्टी ने चुनाव से एक दिन पहले पार्षदों और सांसदों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। ...और पढ़ें

    चुनाव से पूर्व भाजपा पार्षदों व सांसदों की बैठक। सांकेतिक तस्वीर

    चुनाव से पूर्व भाजपा पार्षदों व सांसदों की बैठक। सांकेतिक तस्वीर

    HighLights

    1. भाजपा के पास महापौर चुनाव जीतने के लिए पर्याप्त वोट।

    2. पार्षदों और सांसदों को मतदान प्रक्रिया समझाई गई।

    3. स्वाति मालीवाल भी भाजपा की बैठक में शामिल हुईं।

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। महापौर चुनाव में आंकड़ों के लिहाज से भाजपा मजबूत स्थिति में हैं। जीत के लिए 137 वोट की आवश्यकता होगी। इसकी तुलना में भाजपा के पास 142 वोट है।

    इसके बावजूद भाजपा बुधवार को होने वाले चुनाव को लेकर सतर्क है। चुनाव से एक दिन पहले सभी पार्षदों व सांसदों के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बैठक की। सभी को मतदान प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।

    मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी

    सचदेवा के साथ ही केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने निर्वाचक मंडल के सदस्यों को मतदान प्रक्रिया की जानकारी दी। इसमें सांसद मनोज तिवारी, योगेंद्र चांदोलिया एवं कमलजीत सहरावत, के साथ ही आप छोड़कर भाजपा की सदस्यता लेने वाली राज्यसभा सदस्य स्वाति मालीवाल भी शामिल हुईं।

    सचदेवा ने कहा कि नगर निगम में भाजपा अल्पमत में आई थी। लेकिन आज सबसे बड़ा दल है। पार्षदों को अपने विधायकों के सहयोग से दिल्ली के प्रत्येक गली एवं सड़क को स्वच्छ बनाने के लिए संकल्प लेने का आह्वान किया।

    लगभग सवा वर्ष तीनों लैंडफिल साइट्स भी समाप्त कर दिए जाएंगे। मल्होत्रा ने कहा की महापौर चुनाव से पूर्व गुजरात में 15 नगर निगमों में भाजपा की जीत से हम सभी का मनोबल बढ़ा है।

    उन्होंने बुधवार को को सभी पार्षदों को दोपहर 12 बजे तक निगम कार्यालय में पहुंचकर पार्टी की बैठक में शामिल होने को कहा। उसके बाद निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार मतदान करें।

    बैठक में ये रहे मौजूद

    बैठक में प्रदेश भाजपा महामंत्री विष्णु मित्तल, दिल्ली के निवर्तमान महापौर राजा इकबाल सिंह, महापौर प्रत्याशी प्रवेश वाही, उपमहापौर प्रत्याशी मोनिका पंत, नेता सदन एवं स्थाई समिति प्रत्याशी जयभगवान यादव एवं स्थाई समिति प्रत्याशी मनीष चड्ढा भी उपस्थित थे।

    खबरें और भी

    बैठक शुरू होने से पहले दिल्ली भाजपा कार्यालय पहुंचने पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा व अन्य ने स्वाति मालीवाल का स्वागत किया।

    यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव का दूसरा चरण: 142 सीटों के लिए 1448 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 2 लाख से अधिक जवान

    यह भी पढ़ें- बंगाल चुनाव: पहले चरण में 182 पोलिंग बूथों पर 99 फीसदी मतदान, रानीनगर और चोपड़ा सबसे आगे