Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राघव चड्ढा के प्रमुख मुद्दे AAP की बढ़ा सकते हैं मुश्किल, सामने आए नए वीडियो में कितना है दम?

    Updated: Mon, 06 Apr 2026 10:01 AM (IST)

    राघव चड्ढा ने आम आदमी पार्टी के उन आरोपों का खंडन किया है कि उन्होंने संसद में पंजाब के मुद्दे नहीं उठाए। उन्होंने इन आरोपों को निराधार और राजनीति से ...और पढ़ें

    राघव चड्ढा। जागरण

    राघव चड्ढा। जागरण

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) के कुछ नेताओं द्वारा संसद में पंजाब के मुद्दे न उठाने के आरोप पर राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने पलटवार किया है। चड्ढा ने इन आरोपों को निराधार, राजनीति से प्रेरित और आधिकारिक संसदीय रिकॉर्ड के विपरीत बताया है।

    उन्होंने रविवार को एक नया वीडियो जारी कर कहा, 'कोई भी दुष्प्रचार अभियान मेरी आवाज को दबा नहीं सकता और न ही मेरे संकल्प को कमजोर कर सकता है। सत्य की जीत होगी, तथ्य की जीत होगी और हर झूठ बेनकाब होगा।' उनका का मानना है कि संसद में उन्होंने अभी तक लगातार और मजबूती से पंजाब के मुद्दों को उठाया है।

    यह कोई राय या प्रचार का विषय नहीं

    उन्होंने संसद में उठाए गए मुद्दों की भी जानकारी दी। आप सांसद ने कहा कि यह कोई राय या प्रचार का विषय नहीं है, बल्कि आधिकारिक रिकॉर्ड का मामला है, जिसे हर नागरिक सत्यापित कर सकता है।

    चड्ढा ने फिर दोहराया, 'मेरा काम संसद में ड्रामा करना नहीं, बल्कि जनता के मुद्दों को गंभीरता से उठाना है। कहा कि मेरे संसदीय रिकॉर्ड में मेरा काम दिखता है। कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण है कि तथ्यों के बजाय मेरे खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है।'

    खबरें और भी

    आगे भी लड़ता रहूंगा

    उन्होंने स्पष्ट किया कि पंजाब उनके लिए महज कोई राजनीतिक चर्चा का विषय नहीं, बल्कि एक प्रतिबद्धता है। चड्ढा ने जोर देकर कहा कि कोई भी झूठ या सुनियोजित अभियान उनकी आवाज को नहीं दबा सकता। उन्होंने जोर देकर कहा, 'मैंने हमेशा पंजाब के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ी है और आगे भी लड़ता रहूंगा।'

    यह भी पढ़ें- 'चंडीगढ़ में राघव चड्ढा को मुर्गा बनाकर पीटा गया', पूर्व आप नेता के दावों से पार्टी में मची खलबली

    यह भी पढ़ें- 'ये छोटा सा ट्रेलर… पिक्चर अभी बाकी', AAP को लेकर राघव चड्ढा ने फिर जारी किया नया वीडियो

    चड्ढा ने गिनाए ये प्रमुख मुद्दे

    • पंजाब के रुके हुए ग्रामीण विकास फंड का मुद्दा उठाया
    • पंजाब में तेजी से घटते भूजल स्तर और सतत जल प्रबंधन का मुद्दा
    • किसान के लिए एमएसपी, बढ़ती लागत और कृषि संकट के मुद्दे
    • पंजाब के साथ हो रहे वित्तीय अन्याय के खिलाफ आवाज
    • ड्रग्स की समस्या और सीमावर्ती राज्य की सुरक्षा चुनौतियां
    • करतारपुर साहिब कॉरिडोर का विस्तार और ननकाना साहिब तक सुगम तीर्थयात्रा