Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    'सत्यमेव जयते, हम सब की जीत हुई', 10 मिनट डिलीवरी सर्विस बंद होने पर राघव चड्ढा ने जताई खुशी

    Updated: Tue, 13 Jan 2026 04:36 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने 10 मिनट डिलीवरी पर रोक का स्वागत किया है। उन्होंने केंद्र सरकार के हस्तक्षेप को डिलीवरी राइडर्स की सुरक्षा के लि ...और पढ़ें

    आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा।

    आप के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने 10 मिनट डिलीवरी पर सरकार की तरफ से रोक लगाए जाने का स्वागत किया है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया- सत्यमेव जयते! हम सब की जीत हुई। उन्होंने कहा- केंद्र सरकार के समयबद्ध और संवेदनशील हस्तक्षेप से क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने 10 मिनट डिलीवरी का ब्रैंडिंग हटाने का फैसला किया है।

    उन्होंने कहा कि यह कदम डिलीवरी राइडर्स की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि राइडर की टी-शर्ट, जैकेट या बैग पर 10 मिनट छपा होने और कस्टमर स्क्रीन पर टाइमर चलने से लगातार दबाव बना रहता है, जो खतरनाक है।

    Raghav (1)

    राघव चड्ढा ने इस जीत का स्वागत करते हुए कहा कि पिछले महीनों में उन्होंने सैकड़ों डिलीवरी पार्टनर्स से बात की, जो ओवरवर्क, कम पेमेंट और अवास्तविक वादे पूरा करने के लिए अपनी जान जोखिम में डाल रहे थे। केंद्र सरकार के इस फैसले से रोड पर चलने वाले राइडर्स और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित होगी। उन्होंने हर नागरिक का शुक्रिया अदा किया जो मानव जीवन, सुरक्षा और सम्मान के पक्ष में खड़ा रहा।

    गिग वर्कर्स के लिए बड़ी राहत की खबरः राघव चड्ढा

    केंद्रीय श्रम मंत्री मनसुख मांडविया ने ब्लिंकिट, जेप्टो, स्विगी और जोमैटो जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स के साथ बैठक की, जिसमें सख्त डिलीवरी टाइमलाइन हटाने की सलाह दी गई। राघव चड्ढा ने कहा- ब्लिंकिट ने पहले ही अपना ब्रैंडिंग बदल दिया है, और अन्य कंपनियां भी जल्द ऐसा करेंगी। यह कदम गिग वर्कर्स के लिए एक बड़ी राहत है, आप अकेले नहीं हैं, हम सब आपके साथ हैं

    खबरें और भी

    यह भी पढ़ें- '10 मिनट में डिलीवरी सर्विस बंद', ब्लिंकिट ने हटाया फीचर; Zepto, जोमैटो और स्विगी ने भी मानी सरकार की बात