Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    राघव चड्ढा ने Zomato राइडर्स, टेलीकॉम मनमानी, मेनस्ट्रुअल हाइजीन जैसे मुद्दे उठाए, AAP ने कहा- भाजपा से डर गए

    Updated: Fri, 03 Apr 2026 03:24 PM (IST)

    आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा ने संसद में एयरपोर्ट पर महंगे खाने, डिलीवरी राइडर्स की समस्याओं, खाद्य मिलावट, टोल प्लाजा शुल्क और मासिक धर्म स्वच् ...और पढ़ें

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी से जुड़े मामलों को संसद में उठाकर अपनी एक अलग छवि बनाई।

    आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने आम आदमी से जुड़े मामलों को संसद में उठाकर अपनी एक अलग छवि बनाई।

    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह की बातें की जा रही हैं। उन पर आप के दिग्गज नेताओं ने आरोपों की बारिश शुरू कर दी है। कोई उन्हें डरा हुआ करार दे रहा है तो कोई उन्हें भाजपा सरकार के प्रति नरम रवैया रखने वाला नेता बता रहा है। मगर यह वही राघव चड्ढा हैं जिन्होंने आम आदमी से जुड़े मामलों को संसद में उठाकर अपनी एक अलग छवि बनाई। इन्होंने समाज के उन वंचित वर्ग के लोगों के लिए अपने पद का प्रयोग किया जो अक्सर चर्चा में कहीं बिछुड़ जाते हैं। हालांकि, आप नेताओं को वही मुद्दे अब बेमतलब लग रहे हैं।

    मुख्य मुद्दे जो उन्होंने संसद में उठाए

    1. एयरपोर्ट पर महंगा खाना : एयरपोर्ट पर खाने-पीने की चीजों की अत्यधिक कीमतों पर सवाल उठाया।

    2. डिलीवरी राइडर्स की समस्या (Zomato-Blinkit) : 10 मिनट डिलीवरी सेवाओं में काम करने वाले गिग वर्कर्स पर अत्यधिक काम का बोझ और उनकी दयनीय स्थिति।

    3. खाने में मिलावट (Food Adulteration) : पैकेज्ड फूड और ड्रिंक्स में मिलावट, गुमराह करने वाली ब्रांडिंग पर जोर दिया और FSSAI को मजबूत करने की मांग की।

    4. टोल प्लाजा और बैंक चार्जेस की 'लूट' : टोल टैक्स और बैंक पेनाल्टी/चार्जेस से आम आदमी पर पड़ रहे बोझ पर हमला।

    5. मिडिल क्लास पर टैक्स का बोझ : इनकम टैक्स, LTCG टैक्स, कंटेंट क्रिएटर्स पर टैक्स आदि मुद्दे।

    6. टेलीकॉम कंपनियों की मनमानी12 महीने में 13 रिचार्ज कराने की मजबूरी, डेटा रोलओवर न मिलना और रिचार्ज खत्म होते ही इनकमिंग कॉल बंद कर देना

    7. महिलाओं और लड़कियों का मुद्दापितृत्व अवकाश (Paternity Leave) : पिता को भी कानूनी रूप से पितृत्व अवकाश का अधिकार देने की मांग।

    8. मेनस्ट्रुअल हाइजीन (मासिक धर्म स्वच्छता) : राघव ने कहा कि इसे लाखों लड़कियां स्कूल मिस करती हैं। उन्होंने इसे स्वास्थ्य, शिक्षा और सम्मान का मुद्दा बताया।

    अन्य महत्वपूर्ण मुद्दे

    • डिजिटल क्रिएटर्स के अधिकार और AI टूल्स तक मुफ्त पहुंच

    • राइट टू रिकॉल (जनता को चुने हुए प्रतिनिधि को वापस बुलाने का अधिकार)

    • जॉइंट इनकम टैक्स फाइलिंग की सुविधा

    • विकलांग सैनिकों को पूर्ण टैक्स छूट

    • क्रिप्टोकरेंसी को वैध बनाने और ब्लॉकचेन आधारित सुधार

    राघव चड्ढा ने अपने हालिया वीडियो में इन मुद्दों का विशेष रूप का उल्लेख किया और कहा, 'जनता के मुद्दे उठाना अपराध हो गया है क्या?' उन्होंने दावा किया कि ये मुद्दे आम आदमी की रोजमर्रा की परेशानियों से जुड़े हैं, जो संसद में कम ही उठाए जाते हैं। यूं भी इन मुद्दों को उठाकर राघव ने देश की राजनीति में अपनी एक अलग पहचान बना रखी है। हालांकि, अब आम आदमी पार्टी के नेताओं को राघव की ओर से उठाए गए मुद्दे जनोपयोगी नहीं लग रहे हैं। वे आरोप लगा रहे हैं कि राघव भाजपा के प्रति नरम रवैया अपनाते हुए उसका विरोध करने से डरते हैं।

    यह भी पढ़ें- 'तुम डर गए हो राघव, जो डर गया, समझो मर गया', चक्रव्यूह में फंसे राघव चड्ढा पर केजरीवाल के सैनिक चला रहे आरोपों के तीर