'राहुल गांधी जैसे नेता का अपनी बात से मुकरना लोकतंत्र की मर्यादा के विपरीत', मुलाकात के बाद बोले जितेंद्र सिंह
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास के पास प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी ...और पढ़ें
HighLights
पीएम आवास के पास प्रदर्शन करने पहुंचे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में लिया
इसके बाद राहुल और प्रियंका गांधी मार्च करते हुए पीएम आवास पहुंचे और धरने पर बैठे
जितेंद्र सिंह धरना स्थल पहुंचे और राहुल गांधी से बात की, लेकिन दोनों की बात नहीं बनी
राहुल गांधी ने कहा कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती, तब तक धरना पर बैठे रहेंगे
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर बड़ा प्रदर्शन शुरू किया। मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत तमाम दिग्गज नेता संसद से मार्च करते हुए 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित पीएम आवास पर पहुंच गए। सभी नेता पहले राजाजी मार्ग पर जमा हुए थे। करीब 3-4 घंटे के प्रदर्शन के बाद सभी नेताओं को पुलिस ने धरनास्थल से हटा लिया।
राहुल गांधी से मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी उनकी पहली मांग यह थी कि वह सदन में चर्चा चाहते हैं। जब यह सूचना उनतक पहुंचाई गई तो उन्होंने कहा कि वह इतने पर ही नहीं मानेंगे अपितु उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे का भी आश्वसान चाहा। उन्होंने कहा कि अब मेरी दो मांगे हैं- संसद में चर्चा एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री का इस्तीफा। जब उनको याद दिलाया गया कि पहले उन्होंने केवल चर्चा की ही मांग की थी, तब उन्होंने कहा कि अब मेरी मांगें बदल गयी हैं।
राहुल गांधी को विनम्रता से समझाने की कोशिश की: जितेंद्र सिंह
उन्होंने कहा कि जब उनको विनम्रता से ये समझाने का प्रयास किया गया कि उनके जैसे वरिष्ठ नेता को इतनी जल्दी अपनी बात से मुकर जाना शोभा नहीं देता, तो उन्होंने कहा कि यह उनकी मर्जी है। जब गृह सचिव ने यह समझाने का प्रयास किया कि यह स्थल धरने के लिए अनुकूल नही हैं तो उनका उत्तर था कि ये भी उनकी मर्जी है वे जहां बैठें।
राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के उसूलों से नहीं खाता मेल: जितेंद्र सिंह
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष का अपनी बात से मुकर जाना दुर्भाग्यपूर्ण है और लोकंतंत्र की हर मर्यादा के विपरीत है। सरकार NEET और उससे संबंधित आंदोलन के साथ जुड़े सभी विषयों पर संसद में चर्चा करने के लिए तैयार है। इसके विपरीत, कांग्रेस पार्टी ने आज तक इस गंभीर विषय पर नियमानुसार औपचारिक चर्चा करने का कोई नोटिस नहीं दिया है। राहुल गांधी का व्यवहार लोकतंत्र के ऊसूलों से मेल नहीं खाता है।
खबरें और भी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने देशवासियों से पीएम आवास के बाहर धरने में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। उनपर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है। उन्होंने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह की धरना वापस लेने की मांग को ठुकरा दिया और धरना जारी रखने का फैसला लिया। वहीं एनसीपी-शरद पवार नेता सुप्रिया सुले और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव भी धरनास्थल पहुंच गए हैं।
-1784636618627.jpeg)
हम अपना प्रदर्शन वापस नहीं लेंगे: नसीर हुसैन
कांग्रेस सांसद सैयद नसीर हुसैन ने कहा, "वे (जितेंद्र सिंह) चाहते थे कि हम अपना विरोध प्रदर्शन वापस ले लें, लेकिन हमने ऐसा नहीं किया क्योंकि हमारी मांगें पूरी नहीं हुई थीं। हम चाहते हैं कि शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और संसद में पेपर लीक के मुद्दे पर चर्चा हो। हमारे विरोध प्रदर्शन में और भी सांसद, कांग्रेस कार्यकर्ता और आम लोग शामिल होंगे।"

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होती, वे तब धरना स्थल से नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि वह रात भर धरने पर बैठे रहेंगे। वहीं कांग्रेस ने सरकार के सामने तीन मांगें रखी हैं। वहीं राहुल गांधी ने इस दौरान देशवासियों से धरने में शामिल होने की अपील की है। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए। छात्रों पर हमला हर भारतीय परिवार पर हमला है।
कांग्रेस की तीन मांगें:
1. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
2, गृह मंत्री अमित शाह सदन में बयान दें और इस पर चर्चा हो
3. स्टूडेंट्स की अन्य मांगों को सरकार पूरा करे
जितेंद्र सिंह ने राहुल गांधी से की बात
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पीएम आवास के पास धरने पर बैठे राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं। वह उनसे बातचीत कर रहे हैं। वहीं, पुलिस ने कन्हैया कुमार, चरणजीत सिंह चन्नी, के. सुरेश सहित कई कांग्रेस नेताओं को हिरासत में लिया है।
इससे पहले, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा विपक्ष के नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा समेत कई वरिष्ठ नेताओं ने लोक कल्याण मार्ग पर प्रधानमंत्री आवास के निकट प्रदर्शन किया। उन्होंने युवा छात्रों पर हुए कथित अत्याचारों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की। वहीं, पुलिस ने नारेबाजी कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।
राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट किया
राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, "हम कल छात्रों के खिलाफ हुई बर्बरताओं का जवाब मांगने प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च निकालकर आए हैं। सरकार न तो जवाबदेही लेना चाहती है और न ही संसद में इस मुद्दे पर बहस करना चाहती है।" उन्होंने पीएम और गृह मंत्री से इस्तीफा देने की मांग की और कहा कि सरकार भारत के युवाओं के भविष्य को बर्बाद कर रही है।
We have marched to PM Modi’s house to demand answers from him for the brutalities against young students yesterday.
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) July 21, 2026
The Government doesn’t want to take any accountability or does it want to have a debate on it in Parliament.
PM and HM must resign for destroying the future of… pic.twitter.com/gnU3ZkRKDx
पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया
वहीं, पुलिस नारेबाजी कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले रही है। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार छात्रों की समस्याओं पर कोई जवाबदेही नहीं ले रही है और संसद में चर्चा से बच रही है। इस प्रदर्शन के जरिए विपक्ष ने केंद्र सरकार पर युवाओं के भविष्य को लेकर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।
#WATCH | Delhi: Congress workers protesting at Lok Kalyan Marg have been detained by police.
— ANI (@ANI) July 21, 2026
On being detained, Chairperson of Punjab Congress Campaign Committee, Charanjit Singh Channi, says, "This is BJP's terrorism. They don't listen to the students..." pic.twitter.com/JxTakAAMBN
बीजेपी छात्रों की बात नहीं सुनते: चरणजीत सिंह चन्नी
पुलिस कांग्रेस नेताओं को भी हिरासत में ले रही है। हिरासत में लिए जाने पर पंजाब कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, "यह बीजेपी का आतंकवाद है। वे छात्रों की बात नहीं सुनते।" चन्नी भी प्रदर्शनकारियों में शामिल हैं। कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने कहा, "अगर सांसदों का यह हाल है, तो सोचिए छात्रों का क्या हाल हो रहा होगा।"
#WATCH | Delhi: On being detained by police, Congress MP K Suresh says, "Brutally, they are detaining us. We are protesting in front of the Prime Minister's residence because our students were brutally attacked yesterday by the Delhi police. The Prime Minister is not saying… https://t.co/YtOtv4DGjg pic.twitter.com/M6v7fhiqcP
— ANI (@ANI) July 21, 2026
पुलिस बेरहमी से हिरासत में ले रही: के. सुरेश
पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर कांग्रेस सांसद के. सुरेश ने कहा, "वे हमें बेरहमी से हिरासत में ले रहे हैं। हम प्रधानमंत्री आवास के सामने विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं क्योंकि कल दिल्ली पुलिस ने हमारे छात्रों पर बेरहमी से हमला किया था। प्रधानमंत्री कुछ नहीं कह रहे हैं, गृह मंत्री कोई बयान नहीं दे रहे हैं। प्रधानमंत्री कुछ बोल ही नहीं रहे हैं।"
लोकतंत्र और संविधान की हत्या की जा रही: जयराम रमेश
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा, "हमारी एक सीधी-सी मांग है। हमारे विपक्ष के नेताओं ने लोकसभा और राज्यसभा, दोनों सदनों में यह मांग उठाई है। मांग यह है कि गृह मंत्री संसद में इस पर स्पष्टीकरण दें और सदन में इस मुद्दे पर चर्चा हो। हम चाहते हैं कि वे इस बात पर बयान दें कि किस तरह लोकतंत्र और हमारे संविधान की हत्या की जा रही है और छात्रों पर अत्याचार हो रहे हैं। हम 45 दिनों से शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।"
(एजेंसी इनपुट के साथ)
यह भी पढ़ें- 'यह बर्बरता चौंकाने वाली...', NEET पेपर लीक और किसान आंदोलन पर बोलीं हरसिमरत कौर, केंद्र सरकार से की अपील