Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    जन्मदिन से दो दिन पहले सड़क हादसे ने छीनी जिंदगी, दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर गुरुग्राम के युवक की मौत

    Updated: Sat, 27 Jun 2026 04:56 PM (IST)

    दिल्ली के रजोकरी फ्लाईओवर पर 25 जून को थार की टक्कर से गुरुग्राम निवासी 34 वर्षीय सार्थक मट्टू की मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में थार चालक अपूर्व सिं ...और पढ़ें

    थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत। (AI Generated Image)

    थार की टक्कर से बाइक सवार की मौत। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. रजोकरी फ्लाईओवर पर थार की टक्कर से युवक की मौत।

    2. मृतक सार्थक मट्टू गुरुग्राम का निवासी था, जन्मदिन आने वाला था।

    3. पुलिस ने थार चालक अपूर्व सिंह को गिरफ्तार किया।

    जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। वसंतकुंज साउथ थाना क्षेत्र स्थित रजोकरी फ्लाईओवर पर 25 जून को थार ने बाइक सवार 34 वर्षीय सार्थक मट्टू को मारी थी टक्कर।

    घटना में गंभीर रूप से घायल गुरुग्राम निवासी सार्थक को इंडियान स्पाइन इंजरीज सेंटल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वह गुरुग्राम की इवेंट मैनेजमेंट कंपनी में काम करता था और दो दिन बाद ही उनका जन्मदिन था।

    दिल्ली से गुरुग्राम जाने के दौरान हादसा हुआ। गाड़ी (महिंद्रा थार) बेंगलुरु की एक प्राइवेट कंपनी के नाम पर रजिस्टर्ड है। यह गाड़ी कंपनी के कर्मचारी सागर साहा को लीज पर दी गई थी, जो बिहार का रहने वाला है और बेंगलुरु में तैनात है।

    दोस्त चला रहा था गाड़ी

    पूछताछ के दौरान सागर साहा ने बताया कि दुर्घटना के समय गाड़ी उसका दोस्त अपूर्व सिंह चला रहा था। अपूर्व सिंह उत्तर प्रदेश के गाज़ीपुर का रहने वाला है, जो एक प्राइवेट फर्म में काम करता है और अभी गुरुग्राम में रह रहा है।

    मामले में वसंत कुंज पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर आरोपित थार चालक अपूर्व सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

    यह भी पढ़ें- 'साइड क्यों नहीं दी': गुरुग्राम में थार सवारों की गुंडागर्दी, सिविल इंजीनियर को बेरहमी से पीटा

    यह भी पढ़ें- लखनऊ में थार से टक्कर मार पुजारी को किया घायल, इलाज के बहाने ले जाकर जंगल में छोड़ा, मौत

    खबरें और भी