रक्षाबंधन से शुरू फेस्टिव सीजन में ऑनलाइन शॉपिंग पर ठगी का साया, शिकार होने से बचने के जानें तरीके
रक्षाबंधन पर ऑनलाइन खरीदारी के दौरान साइबर ठगी से बचने के लिए I4C और RBI ने विशेष चेतावनी जारी की ...और पढ़ें

त्योहारों के समय फर्जी डिस्काउंट और अट्रैक्टिव ऑफर्स का जाल बुनकर साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंध लगा रहे हैं। एआई इमेज
HighLights
I4C और RBI ने ऑनलाइन शॉपिंग ठगी पर विशेष चेतावनी जारी की।
फर्जी वेबसाइट्स और लुभावने ऑफर्स से हमेशा सावधान रहें।
धोखाधड़ी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत करें।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रक्षाबंधन का पावन पर्व खुशियां लेकर आता है, लेकिन इस दौरान ऑनलाइन खरीदारी (राखी, मिठाइयां और उपहार) की होड़ में थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़े साइबर फ्रॉड का शिकार बना सकती है।
त्योहारों के समय फर्जी डिस्काउंट और अट्रैक्टिव ऑफर्स का जाल बुनकर साइबर ठग लोगों की गाढ़ी कमाई पर सेंध लगा रहे हैं। भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (14सी) और भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने इस संबंध में विशेष चेतावनी जारी की है।
कैसी होती है ऑनलाइन ठगी?
- लुभावने विज्ञापनों का जाल: सोशल मीडिया पर '80 प्रतिशत तक छूट', 'फ्री होम डिलीवरी' या '1 घंटे में डिलीवरी' जैसे भारी डिस्काउंट वाले विज्ञापन दिखाए जाते हैं।
- क्लोन (फर्जी) वेबसाइट्स: इन विज्ञापनों के लिंक असली ई-कॉमर्स कंपनियों की हूबहू नकल वाली फर्जी वेबसाइट्स पर ले जाते हैं।
- पैसा और डेटा दोनों की चोरी: ग्राहक सामान ऑर्डर करने के चक्कर में ऑनलाइन भुगतान तो कर देते हैं, लेकिन न तो प्रोडक्ट मिलता है और न ही पैसा वापस आता है। साथ ही, कार्ड विवरण व पर्सनल डेटा भी चोरी हो जाता है।
सुरक्षित ऑनलाइन शॉपिंग के लिए 5 जरूरी मूलमंत्र
क्या करें?
- हमेशा ऑफिशियल ऐप या खुद यूआरएल टाइप करके वेबसाइट पर जाएं।
- वेबसाइट के यूआरएल में 'https://' और पैडलॉक (ताले का निशान) जरूर जांचें।
- खरीदारी के समय बैंक डिटेल्स और एड्रेस की स्पेलिंग ध्यान से देखें।
- भुगतान के लिए सुरक्षित पेमेंट गेटवे और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन का इस्तेमाल करें।
क्या न करें?
- सोशल मीडिया, एसएमएस या वॉट्सऐप पर आए संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करें।
- किसी भी लुभावने ऑफर पर बिना सोचे-समझे भरोसा न करें।
- अनजान साइट्स पर अपना कार्ड नंबर, सीवीवी, ओटीपी या यूपीआई पिन शेयर न करें।
- जल्दबाजी में बिना बैकग्राउंड चेक किए ऑनलाइन पेमेंट न करें।
यदि फ्रॉड हो जाए तो क्या करें?
यदि आप गलती से किसी ऑनलाइन ठगी के शिकार हो जाते हैं, तो समय गंवाए बिना तुरंत निम्न कार्रवाई करें...
- हेल्पलाइन नंबर : तुरंत नेशनल साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर कॉल करके शिकायत दर्ज कराएं।
- ऑनलाइन पोर्टल : राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर जाकर धोखाधड़ी की पूरी जानकारी और ट्रांजैक्शन प्रूफ दर्ज करें।
सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और रक्षाबंधन का त्योहार बिना किसी चिंता के हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
