विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रक्षाबंधन मनाकर दिल्ली लौटने वालों के लिए रेलवे की पहल, प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन

Published: Sat, 29 Aug 2026 01:05 PM (IST)

रक्षाबंधन के बाद यात्रियों की वापसी में सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। ये ट्रेनें प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन रूट पर चलेंगी।

दोनों रक्षाबंधन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य कोच लगाए जाएंगे। प्रतीकात्मक तस्वीर

दोनों रक्षाबंधन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य कोच लगाए जाएंगे। प्रतीकात्मक तस्वीर

HighLights

  1. रक्षाबंधन के बाद यात्रियों की सुविधा हेतु विशेष ट्रेनें।

  2. प्रयागराज-शकूरबस्ती और रानी कमलापति-निजामुद्दीन रूट पर चलेंगी।

  3. वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य कोच की सुविधा उपलब्ध।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाई-बहन के पास गए लोगों को लौटने में परेशानी न हो इसके लिए रेलवे विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि कई रूट पर ट्रेनों में अधिक भीड़ होने से लोगों को यात्रा में परेशानी हो रही है। उनकी सुविधा को ध्यान में रखकर प्रयागराज से दिल्ली के शकूरबस्ती और रानी कमलापति से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के बीच विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। दोनों रक्षाबंधन विशेष ट्रेनों में वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य कोच लगाए जाएंगे।

प्रयागराज-शकूरबस्ती रक्षा बंधन विशेष ट्रेन (04165/04166)

प्रयागराज से यह विशेष ट्रेन 29 अगस्त को देर शाम आठ बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 10 बजे शकूरबस्ती पहुंचेगी। वापसी में 30 अगस्त को दोपहर 12 बजे शकूरबस्ती से चलकर रात 10.30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव फतेहपुर, कानपुर, इटावा, टुंडला, अलीगढ़ और पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर होगा।

रानी कमलापति-हजरत निजामुद्दीन रक्षा बंधन विशेष (02157/02158)

रानी कमलापति से यह विशेष ट्रेन 30 अगस्त को रात 9.20 बजे चलेगी और अगले दिन पूर्वाह्न 10.30 बजे हजरत निजामुद्दीन पहुंचेगी। वापसी दिशा में हजरत निजामुद्दीन से यह विशेष ट्रेन 31 अगस्त को दोपहर 12.10 बजे रवाना होकर रात 23.15 बजे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। रास्ते में इसका ठहराव विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर और मथुरा रेलवे स्टेशन पर होगा।

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन के बाद लखनऊ से वापसी मुश्किल, ट्रेनों में तत्काल रिग्रेट और दिल्ली का विमान किराया मुंबई से अधिक

यह भी पढ़ें- रक्षाबंधन पर बदली Awarapan 2 की तकदीर, लाखों से फिर करोड़ों में लौटी फिल्म; Toxic की नाक मे किया दम