Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भीषण गर्मी से दिल्ली के रानीबाग मुख्य बाजार का व्यापार ठप, सूने पड़े दुकान

    Updated: Sun, 28 Jun 2026 08:48 PM (IST)

    रानीबाग मुख्य बाजार में भीषण गर्मी के कारण पिछले 15 दिनों से 60-70% ग्राहक कम हो गए हैं, जिससे व्यापार बुरी तरह प्रभावित हुआ है। दुकानदार शाम 6 बजे के ...और पढ़ें

    रानीबाग मुख्य बाजार में भीषण गर्मी के कारण पिछले 15 दिनों से 60-70% ग्राहक कम हो गए। (AI Generated Image)

    रानीबाग मुख्य बाजार में भीषण गर्मी के कारण पिछले 15 दिनों से 60-70% ग्राहक कम हो गए। (AI Generated Image)

    HighLights

    1. रानीबाग बाजार में 60-70% ग्राहक कम हुए।

    2. दुकानदार शाम 6 बजे के बाद ही बिक्री कर पा रहे।

    3. किराया निकालना मुश्किल, बारिश का इंतजार कर रहे।

    संवाद सहयोगी, बाहरी दिल्ली। रानीबाग मुख्य बाजार में भीषण गर्मी का असर देखने को मिल रहा है। लगभग 15 दिन से बाजार में 60-70 प्रतिशत ग्राहकों ने आना बंद कर दिया। बाकी के 30-40 प्रतिशत ग्राहक शाम छह बजे के बाद ही बाजार में खरीदारी करने के लिए आ रहे है।

    बाजार में छोटी- बड़ी 400-500 दुकानें है। जिनमें खरीदारी करने के लिए प्रतिदिन चार से पांच हजार लोग बाजार आते थे। लेकिन भीषण गर्मी के कारण लोगों ने बाजार में आना ही छोड़ दिया। जिसके कारण दुकानदारों के व्यापार पर प्रभावित हो रहा है।

    सुबह 11:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे खुलने वाले इस बाजार में शाम छह बजे तक दुकानदार खाली बैठने को मजबूर है। शाम के समय गर्मी कम होने पर ग्राहक बाजार में दिखाई देते है।

    दुकान का किराया निकालकर घर चलाना मुश्किल

    बाजार में किराये की दुकान में व्यापार करने चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में दुकान का किराया निकालकर घर चलाना मुश्किल हो रहा है। दुकानदारों को उम्मीद है कि भारी वर्षा के बाद गर्मी से लोगों को राहत मिलने के उनके व्यापार में बढ़ सकता है। लेकिन जब तक भीषण गर्मी का जारी रहेगा, तब तक इसका असर व्यापार पर भी दिखाई देगा।

    मेरी इलेक्ट्रिक वस्तुओं की दुकान है। पिछले दो सप्ताह से बाजार में काम काफी कम हो गया है। मजबूरन खाली बैठे हुए है। गर्मी की वजह से ग्राहक घरों से बाहर ही नहीं आ रहा। - प्रकाश, दुकानदार

    मैं बाजार में बैग और अंडर गार्मेंट्स बेचता हूं। मेरी दुकान पर 60-70 प्रतिशत ग्राहक आने बंद हो गए। कुछ ग्राहक आते भी है, तो वह गर्मी कम होने बाद शाम को बाजार में दिखाई देते है। सुबह से शाम तक दुकान में खाली बैठे रहते है। - राकेश, दुकानदार

    मेरी गारमेंट्स की दुकान है। गर्मी के कारण मेरा 50 प्रतिशत से अधिक कम हो गया है।बाजार में केवल दो-तीन घंटों की दुकानदारी रह गई है। गुजारा कैसे होगा? यह समझ नहीं आ रहा। - प्रवीण कुमार, दुकानदार

    यह भी पढ़ें- बाहरी दिल्ली के खेड़ा खुर्द में बनेगा अत्याधुनिक अनाथालय, देशभर में 500 केंद्र स्थापित करने का लक्ष्य

    खबरें और भी