कोर्ट में पेश होने वाली महिला वकील पर 11 हजार का जुर्माना, रेवाड़ी में 6 दिन से हड़ताल जारी
रेवाड़ी में एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर चल रही अधिवक्ताओं की हड़ताल के बीच, हिसार की एक महिला वकील को कोर्ट में पेश होने पर रेवाड़ी बार एसोसिएशन ...और पढ़ें
-1784962195920_m.webp)
रेवाड़ी में हड़ताल।
HighLights
रेवाड़ी में एसडीएम के तबादले को लेकर हड़ताल जारी।
हड़ताल के दौरान कोर्ट में पेश होने पर जुर्माना लगा।
हिसार की महिला अधिवक्ता पर 11 हजार रुपये का जुर्माना।
जागरण संवाददाता, रेवाड़ी। रेवाड़ी में एसडीएम के तबादले की मांग को लेकर अधिवक्ताओं के अनिश्चितकालीन हड़ताल के बीच शुक्रवार को हिसार की एक महिला वकील के कोर्ट में पेशे होने से रेवाड़ी बार एसोसिएशन की ओर से 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
दरअसल, एसडीएम कार्यशैली से नाराज अधिवक्ता पिछले छह दिन से कोर्ट परिसर में अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए। अधिवक्ताओं की मांग है कि एसडीएम का तबादला किया जाए। इस बीच एसडीएम 15 दिन के अवकाश पर चले गए है। हड़ताल की वजह से कोर्ट का कामकाज ठप है। कोई भी अधिवक्ता कोर्ट में पेश नहीं हो रहे है।
शुक्रवार को हिसार की एक महिला अधिवक्ता ने किसी मामले कोर्ट में पेश होकर जवाब दाखिल किया था। इसका पता चलने पर जिला बार एसोसिएशन ने हड़ताल का उल्लंघन करने पर महिला अधिवक्ता पर जुर्माना लगाते हुए 11 हजार की पर्ची काट दी।
इसके बाद महिला अधिवक्ता अपने साथियों के बीच धरना स्थल पर पहुंची। जिला बार एसोसिएशन प्रधान विश्वमित्र ने कहा कि एसडीएम को छुट्टी पर भेजकर सरकार हमें गुमराह नहीं कर सकती। एसडीएम का ट्रांसफर होने तक हड़ताल जारी रहेगी।