रेवाड़ी रूट के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनों की टाइमिंग और ठहराव बदला
सुल्तानपुर कालियावास स्टेशन को पातली यार्ड से जोड़ने के काम के कारण रेवाड़ी रूट की ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया ...और पढ़ें

रेवाड़ी रूट की कई ट्रेनों के समय और स्टेशन में बदलाव किया गया।
HighLights
सुल्तानपुर कालियावास-पातली यार्ड जोड़ने का काम जारी।
रेवाड़ी रूट की ट्रेनें होंगी प्रभावित, समय बदला।
कई ट्रेनें 11-13 जुलाई तक पातली स्टेशन पर नहीं रुकेंगी।
राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। गुरुग्राम जिले के फरुखनगर के पास स्थित सुल्तानपुर कालियावास स्टेशन को पातली यार्ड से जोड़ने का काम चल रहा है। इसके लिए बिजली और ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
इस वजह से रेवाड़ी रूट की ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। कुछ ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है, वहीं कई ट्रेनों का पातली रेलवे स्टेशन पर ठहराव निलंबित कर दिया गया है।
किन ट्रेनों की टाइमिंग बदली?
उदयपुर सिटी- योग नगरी ऋषिकेश एक्सप्रेस (19609) 11 जुलाई को उदयपुर सिटी से अपने निर्धारित समय से एक घंटे की देरी से 14.45 बजे चलेगी।
11 जुलाई से लेकर 13 जुलाई तक रेवाड़ी- पुरानी दिल्ली पैसेंजर (74004), श्री गंगानगर- तिलक ब्रिज एक्सप्रेस (14727), रेवाड़ी- पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54414), हिसार- पुरानी दिल्ली पैसेंजर (54310), श्री गंगानगर- पुरानी दिल्ली एक्सप्रेस (14029) और रेवाड़ी- मेरठ कैंट पैसेंजर (54411) पातली रेलवे स्टेशन पर नहीं ठहरेगी।
अधिकारियों का कहना है कि रेलवे के कई रूट पर संरक्षा कार्य चल रहा है, जिससे ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित हो रही है। संरक्षा कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों की आवाजाही पहले से बेहतर होगी।