रूसी पर्यटक ने भारत के शहरों को दी ‘सेफ्टी रेटिंग’; दिल्ली-आगरा सबसे नीचे, मनाली-ऋषिकेश टॉप पर
एक रूसी महिला पर्यटक ने भारत के विभिन्न शहरों की सुरक्षा रेटिंग जारी की है। उन्होंने दिल्ली और आगरा को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया, जबकि मनाली और ऋ ...और पढ़ें

रूसी महिला ने भारत के शहरों को दी सेफ्टी रेटिंग। फोटो। आर्काइव एवं इंस्टग्राम
HighLights
रूसी पर्यटक ने भारतीय शहरों की सुरक्षा रेटिंग दी
दिल्ली और आगरा को महिलाओं के लिए असुरक्षित बताया
मनाली, ऋषिकेश जैसे पहाड़ी क्षेत्र सुरक्षित माने गए
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत की सांस्कृतिक विविधता और ऐतिहासिक विरासत हमेशा विदेशी सैलानियों को अपनी ओर आकर्षित करती रही है।
इसी बीच रूस से भारत के विभिन्न ऐतिहासिक स्थलों पर घूमने आई एक महिला पर्यटक ने इंटरनेट मीडिया पर एक वीडियो साझा करते हुए भारत के विभिन्न शहरों की यात्रा अनुभव के आधार पर उन्हें सुरक्षा रेटिंग दी है।
महिलाओं पहाड़ी क्षेत्र ज्यादा सुरक्षित बताए
जिसमें महिला ने दिल्ली और ताजनगरी आगरा की सुरक्षा स्थिति को बेहद गंभीर बताया है, जबकि महिलाओं के लिए भारत के पहाड़ी इलाकों को सुरक्षित बताया है। रूसी महिला ने मनाली और ऋषिकेश को 10 में से 9 अंक देकर उन्हें सुरक्षित श्रेणी में रखा है। वहीं, गोवा और जयपुर ने भी 8 अंकों के साथ अपनी साख बचाए रखी।
दिल्ली की सेफ्टी रेटिंग महज 2
जबकि दिल्ली को महज 2 और आगरा को 3 अंक देकर पर्यटन विभाग के सुरक्षा दावों की पोल खोल दी है। इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित इस वीडियो को 40 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। इसको लेकर स्थानीय लोगों ने भी विदेशी पर्यटक के दावों का समर्थन करते हुए व्यवस्था पर कटाक्ष किया है।
पर्यटकों के साथ हो चुकी है बदसलूकी
पर्यटकों के साथ होने वाली बदसलूकी की यह पहली घटना नहीं है। पिछले वर्ष सितंबर 2025 में दिल्ली के प्रमुख स्थान कनाॅट प्लेस में एक विदेशी पर्यटक के साथ सरेआम अभद्र व्यवहार और बदसलूकी की गई थी।
इसके अलावा इसके बाद 25 फरवरी 2026 को ही न्यूजीलैंड से दिल्ली घूमने आए डेविड जिओ से रास्ते में एक ई- रिक्शा चालक ने बदसलूकी की थी। जिसका वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित हुआ था और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश की छवि धूमिल हुई थी।
खबरें और भी
ऐसे में यदि दिल्ली और आगरा जैसे प्रमुख पर्यटन केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था और सार्वजनिक व्यवहार में सुधार नहीं किया गया, तो अतिथि देवो भव की भावना केवल कागजों तक ही सीमित रह जाएगी।
दिल्ली पर्यटन और दिल्ली सरकार इस मामले को लेकर सजग है। महिला सुरक्षा को लेकर इसी वित्तीय वर्ष में महिला पर्यटन गाइड और महिला टैक्सी ड्राइवर को नियुक्ति की जाएगी।
- कपिल मिश्रा, पर्यटन, संस्कृति एंव कला मंत्री- दिल्ली।
यह भी पढ़ें- अब ढाई घंटे में पहुंचें दिल्ली से देहरादून, रास्ते में कितने एक्सप्रेसवे जुड़ेंगे और क्या होगा रूट?