Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    दिल्ली में प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध फैक्ट्रियां सील, नियमों की उड़ाई जा रही थी धज्जियां

    Updated: Sun, 17 May 2026 07:42 AM (IST)

    पूर्वी दिल्ली के सबोली इलाके में प्रदूषण फैलाने वाली छह अवैध फैक्ट्रियों को सील कर दिया गया है। ...और पढ़ें

    प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध फैक्ट्रियां सील। एआई जनरेटेड

    प्रदूषण फैलाने वाली 6 अवैध फैक्ट्रियां सील। एआई जनरेटेड

    HighLights

    1. पूर्वी दिल्ली के सबोली में छह फैक्ट्रियां सील।

    2. प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों पर संयुक्त कार्रवाई।

    3. डीपीसीसी, निगम और पुलिस टीम ने मिलकर अभियान चलाया।

    जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। सबोली इलाके में प्रदूषण फैलाने वाली अवैध फैक्ट्रियों के खिलाफ प्रशासन ने बड़ा अभियान चलाते हुए छह फैक्ट्रियों को सील कर दिया। यह कार्रवाई दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी), नगर निगम और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा की गई।

    निगम आयुक्त ममता यादव ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से फैक्ट्रियों से निकलने वाले धुएं, रासायनिक गंध और अपशिष्ट पदार्थों को लेकर शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद निरीक्षण अभियान चलाया गया।

    नियमों का नहीं किया जा रहा पालन

    जांच के दौरान कई फैक्ट्रियों में प्रदूषण नियंत्रण संबंधी मानकों का उल्लंघन पाया गया। कुछ फैक्ट्रियों में बिना अनुमति औद्योगिक गतिविधियां संचालित की जा रही थीं, जबकि कई स्थानों पर सुरक्षा और पर्यावरण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा था।

    टीम ने मौके पर आवश्यक दस्तावेजों की भी जांच की और अनियमितताएं पाए जाने पर फैक्ट्रियों को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया। कार्रवाई के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया।

    यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में कूड़ा जलाने से बढ़ रहा प्रदूषण, जिम्मेदार बेपरवाह

    अभियान रहेगा जारी

    निगम अधिकारियों ने बताया कि अवैध रूप से संचालित और प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ आगे भी अभियान जारी रहेगा। साथ ही लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने आसपास संचालित ऐसी फैक्ट्रियों की जानकारी प्रशासन को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।