समीर वानखेड़े को 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मुंबई में मानहानि वाद दायर करने की मिली अनुमति
दिल्ली हाई कोर्ट ने आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े को नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' के खिलाफ मानहानि का मुकदमा मुंबई सत्र अदालत में दायर कर ...और पढ़ें

समीर वानखेड़े की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। सोशल मीडिया

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के निर्देशन में बनी नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'बैड्स ऑफ बॉलीवुड' में मानहानिकारक चित्रण के खिलाफ मुंबई की सत्र अदालत के समक्ष वाद दायर करने की दिल्ली हाई कोर्ट ने मंगलवार को आईआरएस अधिकारी समीर वानखेड़े को अनुमति दे दी।
समीर वानखेड़े ने आवेदन दायर कर क्षेत्राधिकार के आधार पर उनकी पूर्व याचिका को खारिज करने के आधार पर मुंबई की सत्र अदालत में जाने की स्वतंत्रता देने का अनुरोध किया।
यह भी पढ़ें- दिल्ली में अधिसूचित धरोहरों के आसपास अवैध निर्माण पर हाई कोर्ट सख्त, MCD को सर्वे का आदेश
वहीं, सुनवाई के दौरान रेड चिलीज एंटरटेनमेंट और नेटफ्लिक्स सहित प्रतिवादियों ने कहा कि अगर आवेदन को मंजूरी दी जाती है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं जताई।